फडणवीस ने अमित शाह पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2022

मुंबई| महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर मराठी में लिखी गई एक पुस्तक का विमोचन किया जो उनकी राजनीति यात्रा को दर्शाती है।

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान फडणवीस ने पुस्तक का विमोचन करने के बाद राजनीतिक कौशल और चुनावों की गहरी समझ के लिए भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शाह की सराहना की।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि अमित शाह अनि भाजपाची वत्चल शीर्षक वाली पुस्तक में शाह के राजनीतिक सफर और उनके जीवन पर प्रकाश डालने के साथ ही भाजपा को मजबूत करने और उसे दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने में उनके योगदान का भी उल्लेख किया गया है।

मूल रूप से डॉ अर्निबन गांगुली और शिवानंद द्विवेदी द्वारा लिखी गई इस पुस्तक का मराठी में अनुवाद डॉ ज्योत्सना कोल्हाटकर ने किया है।

प्रमुख खबरें

बिहार सरकार क्रिकेट स्टेडियम के विकास के लिए BCCI के साथ समझौता करेगी

एमएनएफ ने Lengpui airport को भारतीय वायुसेना को सौंपने की योजना का किया विरोध

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के लिए नितीश कुमार रेड्डी को मिल सकता है मौका, चयनकर्ता कर रहे हैं बड़ा प्लान

Kazan ने खींचा दुनिया का ध्यान, गंगा के तट पर बसा ये शहर भारत के लिए क्यों है खास?