‘Bigg Boss’ की पूर्व प्रतिभागी ने ‘मित्र’ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2024

टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की एक पूर्व प्रतियोगी और टेलीविजन अभिनेत्री द्वारा अपने ‘मित्र’ पर दक्षिणी दिल्ली के एक फ्लैट में दुष्कर्म करने का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार कथित घटना 2023 में देवली रोड स्थित फ्लैट में हुई थी। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने एक व्यक्ति के खिलाफ तिगरी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच के लिए टीमे गठित कर दी गई हैं।’’

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिकायत के अनुसार आरोपी ने अभिनेत्री को अपने आवास पर आमंत्रित किया जहां उसने उसे खाना और पेय पदार्थ की पेशकश की। जांच की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा, ‘‘पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे नशीला पेय पदार्थ दिया और फिर उसके साथ बलात्कार किया।

प्रमुख खबरें

डिजी यात्रा नीति में यात्री जानकारी हटाने के सभी नियम स्पष्ट हों: NITI Aayog Study

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 25 मछुआरों को किया गिरफ्तार, विरोध प्रदर्शन शुरू

क्या है अभय मुद्रा जिसका राहुल गांधी ने संसद में किया जिक्र, अब मुस्लिम धर्मगुरु भी कांग्रेस नेता पर उठा रहे सवाल

Russia का बड़ा दावा, पड़ोसी देश में कुछ बड़ा खेल करने वाला है भारत