Kathua में अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान भीड़ के हमले में छह पुलिसकर्मियों सहित आठ लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2024

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शनिवार को अतिक्रमण रोधी अभियान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के कथित हमले में छह पुलिसकर्मियों सहित कम से कम आठ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि हीरानगर के नागरी इलाके में अवैध रूप से निर्मित एक उपासना स्थल को ध्वस्त करने के लिए अभियान चलाया गया था, जिसका स्थानीय लोगों के एक समूह ने विरोध किया।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए और उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें एक उपाधीक्षक सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि दो प्रदर्शनकारी घायल हो गए जबकि कुछ अन्य को हिरासत में लिया गया।

कठुआ जिला प्रशासन ने कहा कि पूरब चक गांव में अतिक्रमण विरोधी अभियान इसलिए जरूरी था क्योंकि राज्य की भूमि पर अवैध कब्जाधारियों ने निर्माण कार्य रोकने के लिए दिए गए कई नोटिसों की अनदेखी की थी।

प्रमुख खबरें

बारबाडोस में साइक्लोन बेरिल का प्रचंड रूप आया सामने, 257 कि की रफ्तार से चल रहा चक्रवात, Team India Hotel में कैद होने को मजबूर

Nagpur Mercedes Accident: महिला चालक ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया

Yogini Ekadashi 2024: दो दुर्लभ संयोग में किया जा रहा योगिनी एकादशी का व्रत, ऐसे करें श्रीहरि का पूजन

Yogini Ekadashi 2024: 02 जुलाई को किया जा रहा योगिनी एकादशी का व्रत, जानिए पूजन विधि और मुहूर्त