नेपाल से भारत में अवैध तरीके से दाखिल हो रहा नीदरलैंड का नागरिक गिरफ्तार

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2025

नेपाल से भारत में अवैध तरीके से दाखिल हो रहा नीदरलैंड का नागरिक गिरफ्तार

महराजगंज जिले में बृहस्पतिवार को नेपाल से भारत में अवैध रूप से दाखिल हो रहे नीदरलैंड के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अतीश कुमार सिंह ने यहां बताया कि नेपाल से भारत आ रहे पलास जोहान्स थियोडोरस (60) को आज सुबह सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सोनौली इलाके में नियमित जांच के दौरान पकड़ा।

उसके पास नीदरलैंड का पासपोर्ट तो मिला लेकिन भारतीय वीजा के कागजात और कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। उन्होंने बताया कि नीदरलैंड के पासपोर्ट की वैधता अवधि 16 मार्च 2028 तक है।

वहीं, उसके नेपाल के पर्यटक वीजा की वैधता अवधि 31 मई 2025 तक पायी गयी है। सिंह ने बताया कि नीदरलैंड के नागरिक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या वह किसी आपराधिक गतिविधि से जुड़ा था और भारत में घुसने के पीछे उसकी क्या मंशा थी। सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और खुफिया ब्यूरो को मामले की जानकारी दे दी गई है।

प्रमुख खबरें

Sunita Williams जल्द आएंगी भारत, पिता के देश आने को लेकर जानें क्या बोलीं

Sunita Williams जल्द आएंगी भारत, पिता के देश आने को लेकर जानें क्या बोलीं

 जंगल में फंसे तीन आतंकवादी, छटपटा रहे... जम्मू-कश्मीर पुलिस लेगी अपने पुलिसकर्मियों की शहादत का बदला, एक भी दहशतगर्द नहीं बचेगा

जंगल में फंसे तीन आतंकवादी, छटपटा रहे... जम्मू-कश्मीर पुलिस लेगी अपने पुलिसकर्मियों की शहादत का बदला, एक भी दहशतगर्द नहीं बचेगा

अंतरिक्ष से लौटने के बाद पहली बार सामने आईं Sunita Williams, लोगों के कई सवालों के जवाब देकर किया शांत

Breaking News: झारखंड के साहिबगंज में दो मालगाड़ियों की टक्कर, लोको पायलट समेत तीन की मौत | वीडियो