By रितिका कमठान | Apr 01, 2025
भारत की बेटी और नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर नौ महीने यानी 286 दिनों तक फंसे रहने के बाद पहली बार मीडिया से बात की है। उन्होंने इस दौरान कई सवालों के जवाब भी दिए है। उनके एक जवाब से भारत के लोग काफी खुश और उत्साहित हो गए है।
सुनीता विलियम्स ने पुष्टि की है कि वो जल्द ही अपने"पिता के गृह देश" भारत का दौरा करेंगी। उन्होंने कहा कि वो भारत आकर वहां के लोगों से मिलेंगी और अंतरिक्ष अन्वेषण के अनुभव साझा करेंगी।