क्या आप भी हैं डुकाटी बाइक के शौकीन, भारत में मिलती हैं डुकाटी की 16 बाइक

By विंध्यवासिनी सिंह | Jul 21, 2023

अगर आप एक बाइक राइडर हैं तो डुकाटी नाम से आप परिचित होंगे। डुकाटी अपने पावरफुल मोटरसाइकिल बाइक के लिए दुनिया भर में जानी जाती है। इस बाइक के दुनिया भर से दीवाने आपको देखने को मिल जाएंगे। वहीं अगर हम भारत की बात करें तो डुकाटी अपने मजबूत बाइक की 16 मॉडल इंडिया में सेल करती है।


आइए जानते हैं कौन सी हैं वह जबरदस्त बाइक जिन्हें अगर आप खरीदना चाहे तो खरीद सकते हैं, इसके साथ ही हम आपको इन बाइक्स की कीमतों के बारे में भी बताएंगे, और आपको बता दें कि भारत में मिलने वाली डुकाटी की 16 मॉडल हैं उनमें जो सबसे सस्ती बाइक है उसकी कीमत भी ₹900000 से ऊपर है, तो आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि डुकाटी की इन पावरफुल बाइक्स की कीमत भी काफी पावरफुल होती है। आइए जानते हैं


1. डुकाटी पैनिगेल वी4 (Ducati Panigale V4) 

डुकाटी की इस बाइक में 1103 सीसी का इंजन लगा हुआ है और यह बाइक काफी लोकप्रिय है, इसके साथ ही अगर इसकी प्राइस की बात करें तो इस बाइक की एक्स शोरूम प्राइस 27.41 है, वहीं टॉप मॉडल की बात करें तो 69.99 लाख तक में इसकी कीमत है। 


2. डुकाटी स्क्रैम्बलर 800 (Ducati Scrambler 800)  

यह डुकाटी की सबसे सस्ती बाइक है जो आपको भारत में देखने को मिल जाएगी। इस सस्ती बाइक की एक शोरूम कीमत की बात करें तो 9.39 रुपए से शुरू होती है और इसकी टॉप मॉडल 11.99  है। 


3. डुकाटी मॉन्स्टर (Ducati Monster)

डुकाटी की यह बाइक भी काफी फेमस है और हैवी राइडर्स इस बाइक को चलाना खूब पसंद करते हैं। इसकी बेस प्राइस 12.95 है, जबकि इसकी टॉप मॉडल  15.95 तक है, इसमें 937 cc का इंजन लगा हुआ है। 


4. डुकाटी सुपरस्पोर्ट 950 (Ducati SuperSport 950) 

डुकाटी की इस बाइक में 937 cc का इंजन लगा है, इसकी एक्स शोरूम प्राइस 15.75 लाख रुपये और टॉप मॉडल की कीमत 18.39 लाख रुपये तक है।


5. डुकाटी डिजर्टएक्स (Ducati DesertX) 

इस बाइक की एक्स शोरूम प्राइस 17.91 लाख रुपये तक है और इसमें 937 cc का इंजन लगा है।


6. डुकाटी हाइपरमोटार्ड 950 (Ducati Hypermotard 950) 

डुकाटी की इस बाइक की एक्स शोरूम प्राइस 15.60 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल 17.99 लाख रुपये तक है। इसमें 937 cc का इंजन लगा है।


7. डुकाटी स्ट्रीटफाइटर वी2 (Ducati Streetfighter V2) 

इस बाइक में में 955 cc का इंजन लगा है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 18.10 लाख रुपये है। 

8. डुकाटी मल्ट्रीस्ट्राडा वी2 (Ducati Multistrada V2) 

डुकाटी मल्ट्रीस्ट्राडा वी2 की एक्स शोरूम प्राइस 16.05 लाख रुपये से लेकर 18.32 लाख रुपये तक है। इसमें 937 cc का इंजन लगा है।

इसे भी पढ़ें: Hero Xtreme 200 4V भारत में लॉन्च, दमदार इंजन और फीचर्स से है लैस, जानें कीमत

9. डुकाटी मल्टीस्ट्राडा वी4 (Ducati Multistrada V4) 

यह बाइक पुराने मॉडल का एडवांस वर्जन है, इसकी एक्स शोरूम प्राइस 21.48 लाख रुपये से लेकर 31.48 लाख रुपये तक है। इसमें 1158 cc का इंजन लगा है।


10. डुकाटी मल्टीस्ट्राडा 950 (Ducati Multistrada 950) 

डुकाटी मल्टीस्ट्राडा 950 की एक्स शोरूम प्राइस 15.49 लाख रुपये है। इसमें 937 cc का इंजन लगा है।


11. डुकाटी एक्सडियावेल (Ducati XDiavel) 

यह डुकाटी की महँगी बाइक में से एक है, इसकी एक्स शोरूम प्राइस 21.20 लाख रुपये से लेकर 24.49 लाख रुपये तक है। इसमें 1262 cc का इंजन लगा है।


12. डुकाटी स्क्रैम्बलर डिजर्ट स्लेड (Ducati Scrambler Desert Sled) 

डुकाटी स्क्रैम्बलर डिजर्ट स्लेड की एक्स शोरूम प्राइस 10.99 लाख रुपये से लेकर 12.59 लाख रुपये तक है। इसमें 803 cc का इंजन लगा है।


13. डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 (Ducati Scrambler 1100)

डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 की एक्स शोरूम प्राइस 11.95 लाख रुपये से लेकर 15.99 लाख रुपये तक है। इसमें 1079 cc का इंजन लगा है।


14. डुकाटी पैनिगेल वी2 (Ducati Panigale V2) 

डुकाटी की इस बाइक की एक्स शोरूम प्राइस 20.27 लाख रुपये से लेकर 22.49 लाख रुपये तक है और इसमें 955 cc का इंजन लगा है।


15. डुकाटी डियावेल 1260 (Ducati Diavel 1260) 

डुकाटी डियावेल 1260 की एक्स शोरूम प्राइस 21.49 लाख रुपये से लेकर 24.99 लाख रुपये तक है और इसमें 1262 cc का इंजन लगा है।


16. डुकाटी स्ट्रीटफाइटर वी4 (Ducati Streetfighter V4)

डुकाटी की यह सबसे महँगी बाइक है और इसकी एक्स शोरूम प्राइस 22.15 लाख रुपये से लेकर 25.69 लाख रुपये तक है और इसमें 1103 cc का इंजन लगा है।


- विंध्यवासिनी सिंह

प्रमुख खबरें

दोस्त इजरायल के लिए भारत ने कर दिया बड़ा काम, देखते रह गए 193 देश

Nawada Fire: CM Nitish के निर्देश के बाद पुसिल का एक्शन, 16 लोगों को किया गिरफ्तार, पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग

Ukraine पहुंचे भारत के हथियार, रूस हो गया इससे नाराज, विदेश मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट को बताया भ्रामक

Waqf Board case: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से रिपोर्ट मांगी