आत्मविश्वास को कम रही है पेट की चर्बी, तो सुबह-सुबह पानी मिलाकर पी लें यह चीज

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 06, 2024

आज के दौर में लोग सेहत का बिलकुल ध्यान नहीं रखते। खराब जीवनशैली और गलत खानपान की वजह से लोगों के पेट पर चर्बी जमा हो रही है। एक बार पेट पर चर्बी जमा हो जाए, तो उसे कम करने में पसीने छूट जाते हैं। इसे काम करने में काफी लंबा समय भी लग सकता है। कई बार बाहर निकली हुई तोद की वजह से  लोग काफी शैम फील करते हैं और खासकर महिलाएं फैशन के मामले में  निकला हुआ पेट की वजह से आत्मविश्वास में कमी महसूस करती है। अगर आप भी अपने पेट निकलने की समस्या परेशान हैं तो आप एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कर सकते हैं।

वेटलॉस में फायदेमंद एप्पल साइडर विनेगर

हेल्थलाइन के मुताबिक, सेब का सिरका यानी एप्पल साइडर विनेगर को वेट लॉस में कारगर माना जाता है। इसके सेवन करने से पेट की जिद्दी से जिद्दी चर्बी खत्म हो जाती है। अगर सुबह-सुबह खाली पेट पानी मे सेब का सिरका मिलाकर पीया जाए, तो इससे शरीर को कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं। वजन कम करने के लिए आप रोज 1 से 2 चम्मच सिरका एक गिलास पानी में मिलाकर पीना चाहिए। इसे आप दिन में 2-3 बार कर सकते हैं।

डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण है सेब का सिरका

सेब का सिरका के सेवन करने से कई फायदे मिलते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल और बीपी कंट्रोल करता है। इसके साथ ही एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से बॉडी में इंसुलिन सेंसिटिविटी इंप्रूव हो सकती है। इससे शुगर लेवल कंट्रोल करने में आसानी होती है। जिन लोगों को शुगर लेवल बहुत ही ज्यादा है, वे लोग इस  विनेगर का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरुर लें। सेब का सिरका एसिडिक होता है और इसमें रोगाणुरोधी गुण होते हैं। वहीं, यह स्किन इंफेक्शन रोकने में मदद कर सकता है।

प्रमुख खबरें

हिमाचल शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए उत्तर प्रदेश के शिक्षा मॉडल का अनुसरण करेगा: मंत्री

गाजियाबाद में कपड़ा फैक्टरी में काम करने वाली महिला का शव मिला, जांच जारी

Haryana elections: भाजपा की जीत के प्रति आश्वस्त हैं CM नायब सैनी ने कहा, कांग्रेस के वादे ठोस नहीं हैं

पुलिसकर्मियों को समय से पदोन्नति दें और ई-पेंशन से जोड़ें : आदित्यनाथ