दूरदर्शन ने लौटा दिया बचपन, रामायण, महाभारत के बाद 'शक्तिमान' भी होगा टेलीकास्ट, जानें शो का टाइम

By रेनू तिवारी | Mar 31, 2020

कोरोना ने सब कुछ गलत किया लेकिन लॉकडाउन करवाकर लोगों को परिवार के साथ रहना सिखा दिया। जिंदगी की रफ्तार इतनी तेज हो गई थी कि लोगों के पास अपनों के लिए टाइम ही नहीं बचा था। दुनिया में कोरोना की इस तबाही के बीच बुजुर्ग मां-बाप की खुशी अलग है कि सालों बाद उनका बेटी या बेटी घर पर है। बच्चों के बिजी पापा भी घर पर है। अब पत्नी टाइम न देने की शिकायत भी नहीं कर रही।

 

इसे भी पढ़ें: कंगना का खुलासा! ड्रग्स एडिक्ट होकर बुरे लोगों के बीच फंस गई थी, फिर मसीहा बनकर इस शख्स ने मुझे बचाया

तमाम इमोशन चीजें हैं। परिवार को अंदर से ये खुशी हो ही रही थी उस पर सरकार ने सोने पर सुहागा करते हुए पुरानी सारी यादें एक बार फिर लौटा दी। दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत प्रसारित करके, साथ ही बच्चों का सबसे फेवरेट शो शक्तिमान भी प्रसारित होने जा रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक शो को अप्रेल के पहले हफ्ते से फिर से दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा। इसके टेलीकास्ट होने का समय होगा दोपहर एक बजे।

 

इसे भी पढ़ें: Coronavirus के बीच सलमान खान के घर पसरा मातम, भतीजे की मौत से सदमे में परिवार

शक्तिमान एक ऐसा शो था जिसे बच्चों के साथ बड़े भी पसंद करते थे। फैमली के साथ बैठ कर ये शो देखे हुए वो पस यादों में कही पीछे छूट गये थे। एक बार फिर सभी पुरानी यादें दोहराई जा रही हैं। शक्तिमान के टेलीकास्ट होने की खबर सुनकर बच्चों से ज्यादा बड़े खुश है क्योंकि ये उनके बचपन की यादें हैं।


प्रमुख खबरें

Baharaich Voilence: जूमे की नमाज के लिए बेहद टाइट है सिक्योरिटी, बाहरी लोगों की एंट्री पर प्रतिबंध

किम जोंग उन ने अपने सैनिकों से द. कोरिया को शत्रु राष्ट्र के रूप में देखने को कहा

ठाणे में पत्नी की हत्या करने के बाद फरार हुआ आरोपी वाराणसी से पकड़ा गया

बंगाल: सियालदह ईएसआई अस्पताल में आग लगी, कोई हताहत नहीं