डोमैन, नाओमी को FIH वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का पुरस्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2017

चंडीगढ। बेल्जियम के कप्तान और ओलंपिक रजत पदक विजेता जान जान डोमैन और नीदरलैंड की नाओमी वान एस को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने वर्ष 2016 का सर्वश्रेष्ठ पुरूष और महिला खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा। चंडीगढ़ में आयोजित पुरस्कार समारोह में दोनों को यह पुरस्कार दिये गए। खेलों के इतिहास में पहली बार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों, गोलकीपरों, उदीयमान सितारों, कोचों और अंपायरों को एक रंगारंग समारोह में पुरस्कार दिये गए। भारतीय कप्तान और गोलकीपर पी आर श्रीजेश (वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर) और हरमनप्रीत सिंह (सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी) के पुरस्कार की दौड़ में थे लेकिन दोनों की झोली खाली रही। ब्रिटेन की मैडी हिच को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर का पुरस्कार मिला। वहीं आयरलैंड के डेविड हर्टे लगातार दूसरी बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरूष गोलकीपर चुने गए।

बेल्जियम के डोमैन के अलावा आर्थर वान डोरेन को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी चुना गया। वहीं महिला वर्ग में यह पुरसकार अर्जेंटीना की मारिया ग्रानाटो को मिला। वह 2016 हॉकी चैम्पियंस ट्राफी में भी सर्वश्रेष्ठ जूनियर खिलाड़ी चुनी गई थी जिसमें उनकी टीम ने खिताब जीता था। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कोच के पुरस्कार पुरूष और महिला दोनों वर्ग में ब्रिटेन को मिले। पुरूष वर्ग में डैनी कैरी और महिला वर्ग में कारेन ब्राउन ने यह पुरस्कार जीता। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरूष अंपायर का पुरस्कार जर्मनी के क्रिस्टियन ब्लाश और महिला वर्ग में बेल्जियम की लौरिन डेनफोर्ज को मिला। एफआईएच अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने इस मौके पर कहा, ''मैं सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देता हूं। मुझे खुशी है कि इस पुरस्कार समारोह से खेल को वैश्विक स्तर पर वह दर्जा मिला, जिसका यह हकदार है। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से आने वाली पीढियों को प्रेरणा मिलेगी।''

प्रमुख खबरें

एमएनएफ ने Lengpui airport को भारतीय वायुसेना को सौंपने की योजना का किया विरोध

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के लिए नितीश कुमार रेड्डी को मिल सकता है मौका, चयनकर्ता कर रहे हैं बड़ा प्लान

Kazan ने खींचा दुनिया का ध्यान, गंगा के तट पर बसा ये शहर भारत के लिए क्यों है खास?

न्यायालय ने Byjus के खिलाफ दिवाला कार्यवाही रोकने वाले एनसीएलएटी के आदेश को किया खारिज