सावधान! भूलकर भी गूगल पर न सर्च करें ये चीजें, नहीं तो होगी जेल

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 01, 2024

आज का युग इंटरनेट का है। हर सूचना और जानकारी लोगों के इंटरनेट के माध्यम से मिल जाती है। इसके लिए कई सर्च इंजन है। जिनका प्रयोग करके आप कुछ भी सर्च कर सकते हैं। जब कोई चीज सर्च करते हैं तो लोग गूगल का सहारा लेते हैं। सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला सर्च इंजन गूगल है। बता दें कि, साल 2024 में शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार 77.52% लोगों की पसंद गूगल था। गूगल पर सर्च करना काफी आसान है। हालांकि कुछ चीजों को गूगल पर भूलकर भी सर्च न करें। वरना आप मुसीबत में पड़ जाएंगे। आइए जानते हैं किन चीजों को सर्च न करें।

बम बनाने का तरीका

बम कितना खतरनाक है यह सभी लोग जानते हैं। इसका इस्तेमाल आंतकवादी या दहशतगर्द ही करते हैं। इसीलिए अगर आपने गलती से भी गूगल पर बम बनाने का तरीका सर्च किया। या इसी से संबंधित कुछ और सर्च किया तो आप मुश्किलों में फंस सकते हैं। पुलिस आपको  पकड़कर जेल में बंद कर देगी।

पायरेटेड फिल्में

पायरेटेड फिल्मों को लेकर भारत में कानून काफी सख्त है। अगर आप गूगल पर फिल्मों को पायरेटे करने के बारे में सर्च करते हैं। या इस तरह का काम करने की प्रक्रिया को सर्च करते हैं। तो आपको 3 साल तक के लिए जेल में भेजा जा सकता है। इसके साथ ही आप 10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। 

चाइल्ड पॉर्न

भारत में चाइल्ड पोर्नोग्राफी को लेकर कानून बड़े सख्त हैं। गौरतलब है कि यह एक सेंसिटिव टॉपिक है। इस बारे में गूगल पर अगर किसी ने गलती से भी सर्च किया तो पोस्को एक्ट 2012 के सेक्शन 14 के तहत जेल भेजा जा सकता है। आपको 5 साल से लेकर 7 साल तक के लिए जेल जाना पड़ सकता है। इसलिए गलती से भी चाइल्ड पोर्नोग्राफी को लेकर गूगल पर किसी भी तरह का कुछ सर्च नहीं करना चाहिए।

अबॉर्शन

अबॉर्शन को लेकर भारत में कड़े नियम कानून बनाए गए। इसीलिए कोई भी इन नियमों का उल्लंघन नहीं कर सकता अबॉर्शन को लेकर अगर आप गूगल पर कुछ चीज सर्च करते हैं। तो आप पर कार्रवाई हो सकती है।

प्रमुख खबरें

बाइडन की तुलना में हैरिस के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने की अधिक संभावना: सीएनएन सर्वेक्षण

सैर करने निकले थे Crime Branch के ASI, गोलियों से हमलावर ने भून डाला

Mamata Banerjee के खिलाफ मानहानि मामले की कोलकाता उच्च न्यायालय में आज होगी सुनवाई

Hathras भगदड़ मामला में मृतकों की संख्या बढ़कर 121 हुई