Hathras भगदड़ मामला में मृतकों की संख्या बढ़कर 121 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2024

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई भगदड़ की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 121 हो गयी है। राज्य के राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से बुधवार को यह जानकारी दी गई।

राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। अधिकांश अनुयायियों की मौत दम घुटने के कारण हुई। हाल के वर्षों में हुई यह सबसे बड़ी त्रासदी है। कुछ लोगों का कहना है कि लोग प्रवचनकर्ता की कार के पीछे भागते समय कीचड़ में फिसल गए, जिससे भगदड़ मच गई।

हाथरस जिले के फुलरई गांव में नारायण साकार विश्व हरि के नाम से लोकप्रिय ‘भोले बाबा’ के कार्यक्रम में लाखों अनुयायी पहुंचे हुए थे। राज्य के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को इस हादसे में मरने वालों की संख्या 116 बताई थी जिनमें सात बच्चे, एक पुरुष और बाकी सभी महिलाएं हैं।

राहत आयुक्त द्वारा जारी की गई ताजा सूची के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़कर 121 हो गई है, जिनमें से 19 की पहचान अभी भी नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं और लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Iran presidential election 2024: पेज़ेशकियान, जलीली ने डाला वोट, मतदान के बाद आगे क्या?

Justin Bieber भारत पहुंचे, अनंत-राधिका के ‘प्री-वेडिंग’ कार्यक्रम में देंगे प्रस्तुति

राहुल गांधी के हाथरस दौरे पर गरमाई राजनीति, BJP का सवाल- तमिलनाडु में 60 की मौत पर क्यों रहे मौन?

धर्मनिरपेक्ष भारत को यूसीसी से नहीं शरिया से चलाने की जिद्द क्यों?