यह रहा हेल्दी और जवां बने रहने के लिए डाइट प्लान

By हंसा कोरंगा पुंडीर | Feb 22, 2017

कहते हैं आपके खाने के मैन्यू से आपकी उम्र का अंदाजा लगाया जा सकता है। जहां हेल्दी खाने से आप सालों साल जवां दिख सकते हैं। वहीं जंक फूड और गलत खान-पान आपको समय से पहले उम्रदराज बना सकता है। तो जनाब जरा संभलकर.. कहीं ऐसा ना हो फिर देर हो जाए। जितना हो सके हेल्दी और ज्यादा मात्रा में पौष्टिक खाना खाएं। हमारी पहली मील नाश्ता होती है। नाश्ते से हमें दिनभर के लिए ऊर्जा मिलती है, इसलिए जरूरी है हम हेल्दी और अच्छा नाश्ता करें। अमूमन स्वाद पर रोक लगाना हर किसी के नियंत्रण में नहीं होता। जितना ज्यादा स्वादिष्ट खाना हो समझें वह उतना अधिक आपकी सेहत के लिए हानिकारक है। आजकल सभी लोग जंक फूड, स्ट्रीट फूड खाना बेहद पसंद करते हैं। अच्छी डाइट पर कम ही लोग ध्यान देते हैं। लेकिन यह जरूरी है हम अपने खान-पान में कुछ ऐसी चीजों को जोड़ें जिससे हम अंदरूनी तौर पर स्वस्थ रहें। कम से कम आपको आदत डालनी चाहिए कि सुबह का नाश्ता हेल्दी कर सकें। आइए एक नज़र डालते हैं तमाम उन पौष्टिक मील्स पर जो आपको रखें फिट और जवां:

ओट्स

नाश्ते में ओट्स से बेहतर सेहतमंद चीज और कुछ नहीं हो सकती। ओट्स में कैल्शि‍यम, पोटेशि‍यम, मैग्नीशि‍यम और विटामिन-बी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जोकि आपके नर्वस सिस्टम के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बाजार में आजकल ओट्स के कई फ्लेवर मिलते हैं। वजन घटाना हो तो रोजाना नाश्ते में ओट्स का सेवन करें। ओट्स में कम फैट के साथ कम कैलोरी भी होती है। ये आपके शरीर के एक्स्ट्रा फैट को कम करेगा और आपको स्लिम बनाएगा। ये पाचन रोग, डाइबिटीज, कैंसर, अस्थमा, तनाव, दिल की बीमारी की समस्या के लिए भी लाभकारी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ओट्स सेहत के साथ त्वचा और सौंदर्य के लिए भी वरदान है। ओट्स को दूध में मिलाकर बने स्क्रब से त्वचा की चमक बढ़ती है।

 

कॉर्न

बेहद ही टेस्टी और ज्यादातर बच्चों का पसंदीदा कॉर्न जिसके फायदे भी सचमुच स्वीट है। इसका सेवन आप आटे, सूप या सब्जी, टॉपिंग के तौर पर कर सकते हैं। कॉर्न में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी, ई, फाइबर, जिंक, फास्फोरस, मैग्नीशियम और आयरन पाया जाता है। कॉर्न में मौजूद फाइबर्स आपकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। रोजाना कॉर्न खाने से आप अनेकों बीमारियों से निजात पा सकते हैं। यह ब्लड शूगर, कैंसर, पेट की समस्याओं (कब्ज, गैस), एनीमिया, आंखों से जुड़ी समस्या से रोकथाम में सहायक है। कॉर्न आपके कोलेस्ट्रोल को कम करता है, साथ ही हृदय को स्वस्थ बनाए रखता है। कॉर्न त्वचा में निखार और सुंदरता भी बनाए रखता है। यह बालों को झड़ने से रोकता है और उन्हें मजबूत बनाता है। रोजाना कॉर्न खाने से आप अपनी बढ़ती उम्र को ज्यादा समय तक जवां रख सकती हैं। कॉर्न गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

 

स्प्राउट्स (अंकुरित दाल)

सभी जानते हैं दालों में बहुत मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। लेकिन दालों को उबालने से उनके सारे गुण खत्म हो जाते हैं। इसलिए दालों को अंकुरित कर खाना बेहतरीन उदाहरण है। दालों में सबसे पौष्टिक दाल, मूंग की दाल होती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर विटामिन ए, बी, सी और ई, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम भरपूर होता है। अंकुरित दाल नाश्ते और स्नैक्स में खा सकते हैं। मूंग दाल के अलावा आप चने को भी अंकुरित कर खा सकते हैं। स्प्राउट्स दाल डायबिटीज संतुलित करने, वजन कम करने, कब्ज की परेशानी दूर करने के साथ एंटी एजिंग भी होती है। 

 

अंडे 

अगर आप नॉन वेजीटेरियन हैं तो अंडों से ज्यादा प्रोटीन आपको कहीं नहीं मिलेगा। अंडे आपके शरीर में प्रोटीन की कमी दूर करने का सबसे अच्छा स्त्रोत है। अंडे में भरपूर मात्रा में विटामिन और कैल्शियम होता है। अंडा एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर भी है। अंडे के पीले भाग में हेल्दी फैट्स होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देते हैं। वहीं सफेद हिस्सा प्रोटीनयुक्त होता है। अंडे आपकी भूख को कम करता है और ओवरईटिंग से बचाता है। अंडा सेहत के साथ त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। आप चाहें तो अंडे उबालकर या ऑमलेट बनाकर खा सकते हैं।

 

केला 

कुछ लोगों का मानना है कि केले में अधिक मात्रा में फैट होता है। लेकिन जनाब बता दें कि केले से अच्छा कोई नाश्ता नहीं है। केले में अधिक मात्रा में पोटेशियम है, जो हाइपरटेंशन की शिकायत को दूर करता है। केला कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्त्रोत है, जो ओवरईटिंग से बचाता है साथ ही आपको काम करने की एनर्जी देता है। केले में विटामिन ए, बी जैसे पोषक तत्व शामिल हैं। गरम पानी के साथ केला खाने से वजन कम होता है। ये पाचन रोगी परेशानियों को दूर करता है। केला दिल संबंधी रोग, तनाव और एनीमिया से बचाता है। ये शरीर में कमजोरी को दूर कर हड्डियों को मजबूत भी करता है।

 

वेजिटेबल जूस

वेजिटेबल जूस नाश्ते में रोजाना जरूर पीयें। इस जूस में बहुत सारे विटामिन और दूसरे पोषक तत्व शामिल होते हैं। वेजिटेबल जूस में टमाटर, पालक, गाजर और आंवले का रस होता है। जो लोग सब्‍जियां नहीं खा पाते वे इनका जूस पी सकते हैं। आजकल लोगों के बीच वेजिटेबल जूस पीने का ट्रेंड चल पड़ा है। अच्छी बात है कि आप अपनी मर्जी से वेजिटेबल जूस बनवा सकते हैं। ये जूस आपकी त्वचा और बालों को भी सुंदर बनाता है। 

 

वेजिटेबल/फ्रूट सलाद 

अगर जूस ना पी पाएं तो सब्जियों को सलाद के तौर पर भी खाया जा सकता है। गाजर, खीरा, चुकंदर, मूली, गोभी, ब्रोकली, टमाटर, शकरकंद, मशरूम, प्याज को नाश्ते में सलाद के रूप में खा सकते हैं। ये काफी हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर है। आप हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, पत्ता गोभी का भी सलाद खा सकते हैं। ग्रीन सलाद विटामिन बी-12 का अच्छा स्रोत है। सलाद खाने के अनेकों फायदे हैं, ये पाचन क्रिया संबंधी समस्याओं को दूर करता है। वजन कम करने के लिए ये सबसे असरदार तरीका है। आप सलाद को तीनों समय खा सकते हैं। वेजिटेबल सलाद शरीर में खून के संचार को बढ़ाता है और शरीर को विटामिन सी, ई, फॉलिक एसिड, लायकोपीन देता है। आप चाहें तो अपने पसंदीदा फलों का सलाद भी नाश्ते में खा सकते हैं।

 

- हंसा कोरंगा पुंडीर

प्रमुख खबरें

Cyclone Dana: ओडिशा-बंगाल में सामान्य जनजीवन प्रभावित, तेज़ हवाएँ और भारी बारिश, कई इलाकों में हाई अलर्ट

वीरेंद्र सचदेवा को यमुना में डुबकी लगाना पड़ा भारी, रैशेज और खुजली के बाद पहुंचे अस्पताल

Delhi: बस मार्शलों को दिवाली तोहफा, अब प्रदूषण नियंत्रण ड्यूटी पर होगी तैनाती, LG ने CM को दी बड़ी सलाह

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G मिल रहा है बेहद सस्ता, यहां जानें कीमत और फीचर्स