MP में बढ़ रहे है डायरिया के मरीज, यह है वजह

By सुयश भट्ट | Dec 15, 2021

भोपाल। भोपाल। कोरोना और डेंगू के कहर के बीच अब मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में डायरिया के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। गंदा पानी पीने की वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में लगभग 50 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया। जिला अस्पताल में डायरिया के मरीजों के भर्ती होने का सिलसिला जारी है।

इसे भी पढ़ें:वोटतंत्र पर हावी हुआ नोटतंत्र, अशोकनगर में हुई सरपंच पद की नीलामी

 

आपको बता दें कि बुरहानपुर में पेयजल परियोजना का काम हो रहा है। शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में पाइप लाइन खोद दी गई है। इसकी वजह से कई इलाकों में पीने की पाइप लाइन में गंदी नालियों का पानी मिल रहा है। गंदा पानी पाइप लाइन के जरिए घरों तक पहुंच रहा है। जिससे बड़ी संख्या में लोग अब बीमार हो रहे हैं।


बुरहानपुर के हरीरपुरा इलाके में चंद दिनों पहले एक साथ कई घरों के आधा दर्जन लोगों को उल्टी दस्त होने लगे थे। वहीं मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जब इस मामले की पड़ताल की गई तो पता चला की पीने के पाइप लाइन के पास गंदी नाली है।

 

इसे भी पढ़ें:गरीबी का फायदा उठाकर लोगों ने पत्नी को फंसाया देह व्यापार में, पति ने पुलिस से लगाई गुहार 


वहीं बुरहानपुर जिला अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि अनुसार यहां इनदिनों उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई लोगों को उल्टी ज्यादा होने की वजह से बेहोशी छाने लगी है। पानी की खराबी से भी यह स्थिति बनती है।

प्रमुख खबरें

दोस्त इजरायल के लिए भारत ने कर दिया बड़ा काम, देखते रह गए 193 देश

Nawada Fire: CM Nitish के निर्देश के बाद पुसिल का एक्शन, 16 लोगों को किया गिरफ्तार, पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग

Ukraine पहुंचे भारत के हथियार, रूस हो गया इससे नाराज, विदेश मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट को बताया भ्रामक

Waqf Board case: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से रिपोर्ट मांगी