हरियाणा में भाजपा शासन में विकास पर ‘पूर्ण विराम’ लगा : हुड्डा

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2025

हरियाणा में भाजपा शासन में विकास पर ‘पूर्ण विराम’ लगा : हुड्डा

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में विकास पर ‘पूर्ण विराम’ लग गया है, जबकि कर्ज, अपराध और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है।

आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता ने हाल ही में हुए विधानसभा और नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पर पहले ही ‘पूर्ण विराम’ लगा दिया है।

सैनी ने विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद संवाददाताओं से कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश ने तीव्र प्रगति की है।

वहीं, हुड्डा ने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने राज्य को 5,16,007 करोड़ रुपये के कर्ज में डुबो दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, 1966 से 2014-15 तक राज्य पर केवल 70,000 करोड़ रुपये का कर्ज था, जो अब बढ़कर 3,52,819 करोड़ रुपये हो गया है।

प्रमुख खबरें

म्यांमार में इमरजेंसी, बैंकॉक में ट्रेन सर्विस सस्पेंड, भारतीय वायुसेना ने C17 ग्लोबमास्टर को स्टैंडबाय पर रखा

म्यांमार में इमरजेंसी, बैंकॉक में ट्रेन सर्विस सस्पेंड, भारतीय वायुसेना ने C17 ग्लोबमास्टर को स्टैंडबाय पर रखा

तेजस्वी को CM बनने से कोई नहीं रोक सकता, पुराने अंदाज में दिखे लालू यादव, JDU बोली- बिहार का हर युवा...

Elon Musk ने AI को लेकर की बडी बात कह डाली, बोले- किसी के पास नहीं होगा काम

Indias Got Latent मामले में Samay Raina इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में समय रैना महाराष्ट्र साइबर सेल के समक्ष पेश हुए