गौतम बुद्धनगर में उत्तर प्रदेश -हरियाणा अंतरराज्यीय सीमा का सीमांकन शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2023

गौतम बुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश -हरियाणा अंतरराज्यीय सीमा का सीमांकन सोमवार को शुरू हो गया जिसके तहत 65 किलोमीटर की सीमा पर खंभे लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार इस कार्य में करीब 4.50 करोड रुपए खर्च होंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार ने सीमांकन के लिए 2.23 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया है। हरियाणा सरकार ने भी इतनी राशि आवंटित की है। जनपद गौतम बुद्ध नगर के उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश पर जनपद गौतम बुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा अंतरराज्यीय सीमा निर्धारण का कार्य ‘सर्वे आफ इंडिया’ के सर्वेक्षण अधिकारी (चंडीगढ़) सत्यार्थ प्रकाश, सर्वेक्षक सत्यवृत शशि भूषण द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय पंजाब एवं हरियाणा के आदेश पर उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा राज्य की सीमा पर खंभा लगाने का कार्य प्रारंभ हुआ है, जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2,23,13,208 रुपए एवं इतनी ही धनराशि हरियाणा सरकार द्वारा दी गई है।

प्रमुख खबरें

Waqf Board case: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से रिपोर्ट मांगी

वीरेन्द्र सचदेवा बोले, राहुल गांधी के ब्यान से सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को पहुंची ठेस

Animal Fat in Tirupati Laddu: तिरुपति प्रसाद में जानवर की चर्बी, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने किया कंफर्म

ताज महल के रखरखाव को लेकर UP में तेज हुई सियासत, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल