दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2024

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बारिश होने पर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक, पिछले 24 घंटे में शहर में चार मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

उन्होंने बताया कि, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 62 प्रतिशत रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 180 अंकों के साथ ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

प्रमुख खबरें

फुआद शुक्र, अली कराकी और अब नसरल्लाह, IDF ने ऐसे मार गिराए हिज्बुल्लाह के सारे कमांडर, अब कौन बचा?

वीरेन्द्र सचदेवा का आरोप, आम आदमी पार्टी ने 22 माह में दिल्ली नगर निगम को तबाह कर दिया

Hassan Nasrallah की मौत पर 57 मुस्लिम देशों की बड़ी बैठक, लेबनान में सन्नाटा और खौफ

Jammu-Kashmir: कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, पांच सुरक्षाकर्मी भी घायल