दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, तीन गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2024

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला और एक किशोरी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने 41.5 किलोग्राम मारिजुआना (गांजा) बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20.75 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ की यह खेप ओडिशा से दिल्ली तक ट्रेन के जरिए लाई गई थी।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) सतीश कुमार ने बताया कि पकड़े गये लोगों की पहचान अनीता (45), अमन राणा (26) एवं एक नाबालिग लड़की के तौर पर की गयी है। उन्होंने बताया कि इन लोगों को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

प्रमुख खबरें

नासिक में तीन बच्चों को कुएं में धकेला, एक व्यक्ति गिरफ्तार

ऋषिकेश में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 52 लाख रुपये से अधिक की ठगी की

आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज

पालम फ्लाईओवर पर ट्रक की चपेट में आने से दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मौत, चालक गिरफ्तार