Delhi Metro: मेट्रो में तकनीकी दिक्कत के चलते यात्री परेशान, DMRC ने ट्वीट कर दी जानकारी

By अंकित जायसवाल | Apr 27, 2023

आज सुबह दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन में कुछ तकनीकी दिक्कत के चलते ट्रेनें देरी से चलीं। सुबह करीब 8 बजे हुडा सिटी सेंटर जाने वाली मेट्रो को कश्मीरी गेट पर खाली करवाया गया। इसके चलते वायलेट लाइन पर भीड़ देखी गई। DMRC ने सुबह 7.43 बजे ट्वीट कर बताया कि कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय के बीच मेट्रो सेवा में देरी हो रही है। बाकी सभी लाइनों पर मेट्रो सामान्य तरीके से चल रही है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Sudan में ऑपरेशन कावेरी की सफलता देख नये भारत की शक्ति से रूबरू हुई दुनिया

इस वजह से येलो लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। हालाकिं, सुबह 9.06 बजे दिल्ली मेट्रो ने एक और ट्वीट करके बताया कि सेवा सामान्य हो गई है। 

प्रमुख खबरें

Women Health Care: कितने महीनों तक बच्चे के लिए ब्रेस्टफीडिंग है जरूरी, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Kejriwal के इस्तीफे से पहले LG करेंगे बड़ा गेम! दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन?

Delhi का अगला सीएम कौन? वरिष्ठ नेताओं के साथ केजरीवाल की वन-टू-वन चर्चा, कल विधायक दल की बैठक

कोलकाता: CM ममता बनर्जी और डॉक्टरों के बीच बैठक, क्या है पंचसूत्रीय मांग