Health Benefits: वेट लॉस से लेकर कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने तक में फायदेमंद है करी पत्ता, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

FacebookTwitterWhatsapp

By अनन्या मिश्रा | Mar 21, 2025

Health Benefits: वेट लॉस से लेकर कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने तक में फायदेमंद है करी पत्ता, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
कई ऐसे पेड़-पौधे और फल-सब्जियां आदि होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इन्हीं में करी पत्ता भी शामिल है। करी पत्ता को 'मीठी नीम' के नाम से भी जाना जाता है। खाने में स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है। इनका स्वाद खट्टा और हल्का कड़वा होता है। आयु्र्वेद के मुताबिक करी पत्ता खाने को स्वादिष्ट और सुगंधित बनाने के साथ ही सेहत को भी कई तरह से लाभ पहुंचाता है। एक स्टडी के मुताबिक करी पत्ते में एंटीडायबिटिक, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सिडेंट और एंटीट्यूमर गुण पाए जाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको करी पत्ते को डाइट में शामिल करने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।


करीपत्ता में पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स

USDA के अनुसार, करी पत्ता में कैल्शियम, कॉपर, फाइबर, विटामिन C, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम और आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Baking Soda Benefits: एसिडिटी से लेकर किडनी हेल्थ तक में फायदेमंद है बेकिंग सोडा, बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी होगा बचाव


करी पत्ता सेहत के लिए फायदेमंद

इसमें विटामिन A, C और फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर होते हैं। जो कई बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं। करी पत्ता में एंटी हाइपरग्लाइसेमिक गुण पाया जाता है। जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है। इसके साथ ही करी पत्ता कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में मददगार होता है।


इसके अलावा करी पत्ता में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। वहीं एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर से टॉक्सिन्स को खत्म करते हैं और लिवर फंक्शन को बेहतर बनाने का काम करते हैं।


वेट लॉस में भी फायदेमंद है करीपत्ता

बता दें कि करी पत्ते में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने का काम करते हैं। इसका सेवन करने से शरीर अधिक कैलोरी बर्न करता है, जिससे वजन तेजी से कम होता है।


वहीं करी पत्ता शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करता है। यह शरीर की फैट बर्निंग प्रक्रिया को तेज करता है और भूख कंट्रोल करने में मदद करता है। करी पत्ते के सेवन से ज्यादा खाने का मन नहीं होता है, जिससे वेट लॉस में भी मदद मिलती है।


हालांकि सिर्फ करी पत्ते के सेवन से ही वेट लॉस नहीं होगा। बल्कि इसके लिए आपको हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट लेने के साथ वर्कआउट करना भी जरूरी है।


कच्चे करी पत्ते का सेवन

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो करी पत्ते को कच्चा भी खाया जा सकता है। इसको सुबह खाली पेट खाने के कई फायदे होते हैं। आप चाहें तो इसको पानी में उबालकर भी पी सकते हैं या फिर करी पत्ते का पाउडर बनाकर खा सकते हैं। रोजाना 3-4 करी पत्ते का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। वहीं जरूरत से ज्यादा करी पत्ते का सेवन करने से इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।


डाइट में ऐसे करें शामिल

आमतौर पर लोग करी, उपमा, सांभर, ढोकला और दलिया आदि में करी पत्ते का इस्तेमाल करते हैं।

करी पत्ते की चाय भी बनती है।

सुबह खाली पेट चबा सकते हैं।

सूप और स्मूदी में डाल सकते हैं।

जूस में मिलाकर पी सकते हैं।

इसे चटनी में भी डाल सकते हैं।

खाने में तड़का लगा सकते हैं।


क्या डायबिटिक लोग खा सकते हैं करी पत्ता

बता दें कि डायबिटीक लोग भी करी पत्ते का सेवन कर सकते हैं। इसमें फ्लेवोनोइड्स और फाइबर जैसे कंपाउंड मौजूद होते हैं। जो शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं। लेकिन डायबिटीज के मरीज को करी पत्ते का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।


करी पत्ता खाने के नुकसान

दरअसल, करी पत्ते में एल्ककॉइड नामक कंपाउंड पाया जाता है। ऐसे में शरीर में इसकी अधिकता होने से कई तरह की समस्याएं हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा करी पत्ते के सेवन से व्यक्ति को एलर्जी, लो ब्लड शुगर लेवल, पाचन संबंधी समस्या और ब्लड प्रेशर हाई होने की समस्या हो सकती है।


किन लोगों को नहीं करना चाहिए करी पत्ते का सेवन

बता दें कि प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं और छोटे बच्चों को करी पत्ते का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं अगर किसी बीमारी की पहले से दवा चल रही है, या फिर ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो इन लोगों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। किडनी स्टोन और पाचन संबंधी समस्या से पीड़ित व्यक्तियों की भी करी पत्ता नहीं खाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

बिहार में फिर निकला चारा घोटाले का जिन्न, 29 साल बाद 950 करोड़ रिकवरी करने की तैयारी में सरकार

आसाराम बापू को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से मिली 3 महीने की अंतरिम जमानत

भाजपा नेता गोपालकृष्णन ने माकपा नेता श्रीमती से मांगी माफी, की थी अपमानजनक टिप्पणी

क्या देश में उनके जैसे और भी वर्मा हैं? जज कैश कांड पर सांसद पप्पू यादव का सवाल