Rajasthan Royals और Chennai Super Kings के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हुए MS Dhoni, अगला मैच खेलने पर संशय

By रितिका कमठान | Apr 13, 2023

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने 17 गेंदों में 32 रनों की धमाकेदार पारी खेली तो जरुर मगर वो अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पारी में 3 छक्कों और एक चौके की मदद से धमाकेदारी पारी तो खेली मगर इस पारी को जीत में सफल नहीं हो सके और चेन्नई को तीन रन से हार का सामना करना पड़ा।

इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी अंतिम गेंद पर छक्का नहीं लगा सके और टीम को जीत नहीं मिली। मगर इस मुकाबले में हार के साथ ही कुछ ऐसा हुआ जो फैंस के लिए अधिक चिंता का विषय बन गया है। दरअसल इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चोटिल हो गए है। इसकी जानकारी कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दी है। उन्होंने मीडिया को बताया कि माही चोटिल हुए है, जिससे फैंस काफी परेशान हो गए है।

घुटने की चोट से परेशान
कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि धोनी घुटने की चोट से परेशान हो गए है। मैच के दौरान धोनी को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। धोनी की फिटनेस अब तक हमेशा शानदार रही है। वो अपने खेल को लेकर बेहद प्रोफेशनल है। टीम के फिजियो धोनी की फिटनेस पर ध्यान दे रहे है और उनकी चोट की निगरानी भी रखी जा रही है। वैसे ये बात सामने नहीं आई है कि महेंद्र सिंह धोनी अगला मुकाबला खेलेंगे या नहीं, मगर फैंस धोनी की चोट की जानकारी मिलने पर परेशान हो गए है।

कई खिलाड़ी हैं चोटिल
चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी इस समय चोट से जूझ रहे है। ऐसे में टीम के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा टीम के कई खिलाड़ी चोटिल होने के कारण बाहर बैठे है। इसमें स्टार गेंदबाज दीपक चाहर, सिमरजीत, बेनस्टोक्स और सिसांडा मगाला शामिल है। उनके अलावा जैमिसन और मुकेश चौधरी भी लीग से बाहर हैं क्योंकि वो चोटिल हो गए है। जानकारी के मुताबिक दीपक चाहर चोट के कारण दो सप्ताह तक कोई मैच नहीं खेल सकेंगे, जबकि सिसांडा मगाला भी एक सप्ताह के लिए बाहर है। 

प्रमुख खबरें

किम जोंग उन ने अपने सैनिकों से द. कोरिया को शत्रु राष्ट्र के रूप में देखने को कहा

ठाणे में पत्नी की हत्या करने के बाद फरार हुआ आरोपी वाराणसी से पकड़ा गया

बंगाल: सियालदह ईएसआई अस्पताल में आग लगी, कोई हताहत नहीं

जापानी पर्यटकों की बस तुर्किये में दुर्घटनाग्रस्त, 22 घायल