Monsoon Health Tips: बदलते मौसम में यह जादुई हर्ब किसी वरदान से कम नहीं है, दूर होगी बीमारियां

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 05, 2024

देश के कई हिस्सों में मानसून का सीजन चल रहा है। बारिश के मौसम में गर्मी से राहत तो मिलती हैं लेकिन बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इस लेख में हम ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-फूटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बदलते मौसम में होने वाली बिमारियों का दूर करता है। मुलेठी की जड़ या पाउडर के सेवन से कई फायदे मिलते हैं। मुलेठी दातों, मसूड़ों और गले के लिए बेहद लाभकारी होती है। 

बदलते मौसम में मुलेठी के 5 फायदे

गले में सूजन व दर्द दूर करता 

बरसात के मौसम में भीगने से गला खराब या गले में सूजन हो जाती है। जिससे काफी तकलीफ होती है। ऐसे में आप मुलेठी की छल का पाउडर को गर्म दूध में मिलाकर पी सकते हैं या फिर आप मुलेठी की जड़ को मुंह में रख सकते हैं, 10 मिनट बाद इसे मुंह से निकाल लें। इसे आपका बैठा हुआ गला ठीक हो जाएगा।

खांसी-जुकाम दूर करेगा

बरसात के मौसम में अक्सर भीगने से खासी-जुकाम हो जाता है। ऐसे में आप मुलेठी को मुंह में रखकर देर तक रखने के बाद आपको खांसी में काफी आराम मिलेगा। अगर आपको सूखी खांसी हो गई तो एक चम्मच में मुलेठी को शहद के साथ मिलाकर दिन में 2-3 बार खाएं। वहीं, जुकाम में आप चाहे तो मुलेठी का काढ़ा बना सकते हैं।

पाचन को बेहतर करता है

मुलेठी में पाए जाने वाला ग्लिसिराइजिन नामक यौगिक पाचन एंजाइमों को दुरुस्त करता है, जिससे पाचन क्रिया में सुधार होता है। मुलेठी के पाउडर के सेवन से पेट फूलना, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। इस मौसम में पेट संबंधित समस्या ज्यादा होती है।

इम्यूनिटी मजबूत होती 

मुलेठी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं। आप मुलेठी पाउडर का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर को संक्रमण लडने में सहायक है।

स्किन के लिए फायदेमंद

मुलेठी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो स्किन को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। मुलेठी त्वचा की उम्र बढ़ाने की प्रक्रिया को धीमा करने और त्वचा को चमकदार बनाने के लिए मदद करता है। 

प्रमुख खबरें

Karwa Chauth Mehndi: हाथों में मेहंदी लगाए बिना अधूरा माना जाता है करवा चौथ का व्रत, जानिए ज्योतिषीय महत्व

Bihar Cadre के आईएएस अधिकारी Sanjeev Hans को ईडी ने किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग में हुआ एक्शन

Delhi Yamuna| यमुना नदी के पानी पर फिर तैरता दिखा झाग, कालिंदी कुंज इलाके में नदी प्रदूषित

Delhi Air Pollution| दिल्ली में AQI गिरकर 226 पर पहुंचा; लोगों को सांस लेने में दिक्कतें