Ravneet Singh Bittu की टिप्पणी पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- ऐसे लोगों पर बस दया ही कर सकते हैं

By एकता | Sep 15, 2024

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल, बिहार के भागलपुर में रवनीत ने राहुल को देश का नंबर एक दुश्मन और आतंकी बताया था। रवनीत की इस टिप्पणी पर अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने कहा है कि ऐसे लोगों पर केवल दया ही की जा सकती है।


कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने रवनीत सिंह बिट्टू की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'हम ऐसे लोगों पर केवल दया ही कर सकते हैं। कांग्रेस में उनका राजनीतिक करियर भी बर्बाद हो गया। वे राहुल गांधी की तारीफ करते थे और अब कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के बाद वे भाजपा पार्टी के प्रति अपनी वफादारी दिखा रहे हैं।'


 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi को लेकर ये क्या बोल गए Ravneet Singh Bittu, खड़ा हो सकता है बड़ा बवाल!


रवनीत सिंह बिट्टू ने क्या कहा था?

राहुल के बयानों पर उन्हें घेरते हुए बिट्टू ने कहा, 'राहुल गांधी भारतीय नहीं हैं, उन्होंने अपना ज़्यादातर समय बाहर बिताया है। उन्हें अपने देश से ज़्यादा प्यार नहीं है क्योंकि वो विदेश जाते हैं और हर बात को ग़लत तरीक़े से कहते हैं।' उन्होंने आगे कहा कि जो लोग मोस्ट वांटेड हैं, अलगाववादी हैं, बम, बंदूक और गोले बनाने में माहिर हैं, उन्होंने राहुल गांधी की बातों की सराहना की है।'


राहुल को आतंकी और देश का दुश्मन बताते हुए बिट्टू ने कहा, 'देश के दुश्मन जो विमान, ट्रेन, सड़कें उड़ाने की कोशिश करते हैं, वे राहुल गांधी के समर्थन में हैं। अगर नंबर एक आतंकवादी और देश के सबसे बड़े दुश्मन को पकड़ने के लिए कोई पुरस्कार होना चाहिए, तो वह राहुल गांधी को मिलना चाहिए।'

प्रमुख खबरें

दोस्त इजरायल के लिए भारत ने कर दिया बड़ा काम, देखते रह गए 193 देश

Nawada Fire: CM Nitish के निर्देश के बाद पुसिल का एक्शन, 16 लोगों को किया गिरफ्तार, पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग

Ukraine पहुंचे भारत के हथियार, रूस हो गया इससे नाराज, विदेश मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट को बताया भ्रामक

Waqf Board case: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से रिपोर्ट मांगी