अध्यक्ष पद का चुनाव कांग्रेस की अपनी लड़ाई, अनिल विज बोले- ये बस नौटंकी करवा रहे हैं

FacebookTwitterWhatsapp

By अभिनय आकाश | Sep 30, 2022

अध्यक्ष पद का चुनाव कांग्रेस की अपनी लड़ाई, अनिल विज बोले-  ये बस नौटंकी करवा रहे हैं

कांग्रेस में अध्यक्ष पद की खोज और इसको लेकर जारी अटकलों का दौर लगातार जारी है। पहले अशोक गहलोत की तरफ इनकार, फिर दिग्विजय की एंट्री के बाद नाटकीय मोड़ में आज अचानक से मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हो गए। फिर आखिरकार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्मीदवारी का प्रस्ताव पार्टी नेताओं अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, एके एंटनी, पवन कुमार बंसल और मुकुल वासनिक ने किया था। इस बीच, दिग्विजय सिंह, जो पहले कांग्रेस के शीर्ष पद की दौड़ में थे, उन्होंने घोषणा की कि वह पार्टी अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे और इसके बजाय अपने वरिष्ठ मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्मीदवारी का प्रस्ताव करेंगे।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस को बदलाव के लिए खड़े होना चाहिए, खड़गे को मिले समर्थन से हैरानी नहीं : थरूर

कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर मचे घमासान पर बीजेपी की तरफ से प्रतिक्रिया भी सामने आई है। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कुल मिलाकर ये(गांधी परिवार) यही चाहते हैं कि कोई भी सामने ना आए और आखिर में ये हमारे सिर पर ही जिम्मेदारी आए। ये सिर्फ लोगों को बताने के लिए है कि हम गांधी परिवार से अलग अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। ये(कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव) कांग्रेस की अपनी लड़ाई है। हमें इससे कुछ लेना-देना नहीं है। हम तो बस इतना जानते हैं कि जो कुछ भी हो रहा है, ये बस नौटंकी करवा रहे हैं। राजस्थान के खेल के रचयिता यही(गांधी परिवार) हैं।


प्रमुख खबरें

Afghanistan Earthquake| कांप गई अफगानिस्तान की धरती, घरों से निकले लोग, जोरदार भूकंप के बाद ऐसे हैं हालात

Nagpur में आज होगी जुमे की नमाज़, मस्जिद के बाहर कड़ी की गई सुरक्षा

Sheetala Saptami 2025: शीतला सप्तमी पर इस विधि से करें मां शीतला की पूजा, मिलेगा आरोग्य और समृद्धि का आशीष

अगले वित्त वर्ष में सेवा निर्यात 450 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखें : गोयल