By टीम प्रभासाक्षी | Dec 08, 2021
बीते दिनों यूपी सिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है। अब खबर है कि कांग्रेस के नेता राशिद खान ने ऐलान किया कि जो शख्स जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी का गला काट कर लाएगा उसे वह 2500,000 रुपए इनाम के तौर पर देंगे। उनका यह बयान सुर्खियों में है, उन्होंने एक ट्वीट और करते हुए कहा है कि वह अपने बयान पर बिल्कुल कायम है।
दरअसल राशिद खान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब भाजपा प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने भी उनके वीडियो को शेयर करते हुए लिखा जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी का गला काटने वालों को कांग्रेस देगी 25 लाख, कांग्रेस विधायक राशिद खान ने दी यह जानकारी।
आपको बता दें कि राशिद खान ने कहा है कि वह हिंदुस्तान में हर मजहब का सम्मान करते हैं, अपने वीडियो वाले बयान को लेकर उन्होंने सवाल किया कि घर कोई भगवान राम के बारे में ऐसा बोले तो क्या आप सहेंगे। मजहब के नाम पर वसीम रिजवी जैसे लोग जहर उगल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपीसीए वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष को सबक सि
आपको बताते चलें कि बीते 6 दिसंबर को वसीम रिजवी ने यूपी के गाजियाबाद जिले में डासना के देवी मंदिर में हिंदू धर्म अपना लिया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद सरस्वती ने उन्हें जितेंद्र नारायण त्यागी नाम दिया। बता दें रिजवी को अब जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के नाम से जाना जाएगा। धर्म परिवर्तन के बाद उन्होंने हिंदू धर्म की तारीफ करते हुए कहा था कि सनातन धर्म दुनिया का सबसे अच्छा धर्म है।