कांग्रेस ने राजस्थान की दशा बिगाड़ने का महापाप किया : पुष्कर धामी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2023

 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राजस्थान की दशा बिगाड़ने का महापाप किया है और उसे जनता सजा देगी। धामी ने जयपुर के विभिन्न इलाकों में जनसभाओं को संबोधित किया।

पार्टी के बयान के अनुसार धामी ने इन सभाओं में कहा कि राजस्थान में जब भाजपा का शासन था तब यहां तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने कहा, पहले भाजपा का कार्यकाल भी आपने देखा और अभी कांग्रेस का भी।

कांग्रेस ने पहले हुए सारे कामों को रोकने का कार्य किया। कांग्रेस ने राजस्थान की दशा बिगाड़ने का महापाप किया है। कांग्रेस को इस महापाप की सजा अब जनता देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का दुनिया में आज तेजी से मान बढ़ा है। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में डेंगू से इस साल की पहली मौत दर्ज की गई

प्रधानमंत्री मोदी ने मिलाद-उन-नबी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

महाराष्ट्र : दिहाड़ी पर झगड़े को लेकर ठेकेदार की हत्या करने के आरोप में मजदूर गिरफ्तार

नेपाल की विदेश मंत्री देउबा सोमवार को कनाडा के लिए रवाना होंगी