कांग्रेस ने एम के भारद्वाज, भानु महाजन को जम्मू-कश्मीर इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2024

कांग्रेस ने शनिवार को एम के भारद्वाज और भानु महाजन को जम्मू-कश्मीर इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। केंद्र शासित प्रदेश में जारी विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी ने दोनों नेताओं की नियुक्ति की है पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारद्वाज और महाजन को तत्काल प्रभाव से जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस ने अगस्त में तारिक हमीद कर्रा को जम्मू-कश्मीर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था। उन्होंने विकार रसूल वानी का स्थान लिया था। खरगे ने तारा चंद और रमन भल्ला को भी जम्मू कश्मीर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था।

प्रमुख खबरें

जजपा-एएसपी का गठबंधन हरियाणा में लाएगा बड़ा बदलाव : दुष्यंत चौटाला

Uttar Pradesh: महोबा में होटल ले जाकर दलित छात्रा से दुष्कर्म, मामला दर्ज

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्चे की मौत

जालंधर में बर्फ के कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव से एक व्यक्ति की मौत