दूसरे गंतव्यों की तुलना में भारत काफी सुरक्षित: अल्फोंस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2017

आगरा के पास एक स्विस युगल पर हुए हमले के बाद केंद्रीय पर्यटन मंत्री केजे अल्फोंस ने कहा है कि भारत दुनिया के कई विकसित देशों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित है। इससे पहले उन्होंने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे एक पत्र में कहा था कि वह आरोपियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएं क्योंकि इस तरह की घटनाओं से देश के पर्यटन उद्योग पर नकारात्मक असर पड़ता है।

 

इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को भारत आने वाले पर्यटकों के भय को दूर करने की कोशिश की। अल्फोंस ने कहा, ‘‘भारत सुरक्षित है। भारत में होने वाली घटनाओं की तुलना अमेरिका से करें जहां लगभग हर दिन हर शहर में गोलीबारी की घटनाओं में लोग मारे जा रहे हैं। पेरिस में और यूरोप में भी आतंकी हमले हो रहे हैं। उनकी तुलना में भारत काफी सुरक्षित गंतव्य है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश की आबादी 1.3 अरब है। भारत में कितनी घटनाएं होती हैं? बहुत कम। लेकिन यकीनन ये दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हैं और नहीं होनी चाहिए।’’ उल्लेखनीय है कि गत रविवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी में कुछ लोगों के एक समूह ने एक स्विस युवक और युवती पर कथित रूप से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।

 

प्रमुख खबरें

बिहार सरकार क्रिकेट स्टेडियम के विकास के लिए BCCI के साथ समझौता करेगी

एमएनएफ ने Lengpui airport को भारतीय वायुसेना को सौंपने की योजना का किया विरोध

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के लिए नितीश कुमार रेड्डी को मिल सकता है मौका, चयनकर्ता कर रहे हैं बड़ा प्लान

Kazan ने खींचा दुनिया का ध्यान, गंगा के तट पर बसा ये शहर भारत के लिए क्यों है खास?