साइकिल पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे CM मनोहर लाल खट्टर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2019

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मतदान करने के लिए पहले तो चंडीगढ़ से ट्रेन की यात्रा कर करनाल पहुंचे और उसके बाद मतदान केंद्र तक साइकिल पर सवार होकर गए।प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान सोमवार सुबह शुरू हुआ। खट्टर (65) ने कहा कि करनाल तक रेल यात्रा में सहयात्रियों के साथ उनका अच्छा संवाद हुआ।

करनाल में मतदान करने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं जन शताब्दी ट्रेन से करनाल पहुंचा। उसके बाद ई-रिक्शा में सवार हुआ और फिर मतदान केंद्र तक साइकिल से पहुंचा।’’ दो घंटे की रेल यात्रा के बारे में खट्टर ने ट्वीट किया, ‘‘मतदान करने के लिए करनाल तक की यात्रा के दौरान सहयात्रियों से अच्छा संवाद हुआ।’’ खट्टर चंडीगढ़ में अपने आधिकारिक आवास से सचिवालय पहुंचने के लिए पहले भी कई बार साइकिल का प्रयोग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो लोगों को साइकिल से यात्रा करना चाहिए, कम से कम नजदीक के स्थलों तक जाने के लिए तो ऐसा किया ही जा सकता है। इससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र और हरियाणा में वोटिंग जारी, इन दिग्गजों ने डाला वोट

खट्टर ने लोगों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं आप सभी से लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करने की अपील करता हूं। बड़ी संख्या में आएं और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। हर नागरिक से मेरा विन्रम अनुरोध है कि वह बाहर आएं और मतदान करें। मजबूत सरकार के लिए हर एक वोट महत्वपूर्ण है।’’

प्रमुख खबरें

एमएनएफ ने Lengpui airport को भारतीय वायुसेना को सौंपने की योजना का किया विरोध

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के लिए नितीश कुमार रेड्डी को मिल सकता है मौका, चयनकर्ता कर रहे हैं बड़ा प्लान

Kazan ने खींचा दुनिया का ध्यान, गंगा के तट पर बसा ये शहर भारत के लिए क्यों है खास?

न्यायालय ने Byjus के खिलाफ दिवाला कार्यवाही रोकने वाले एनसीएलएटी के आदेश को किया खारिज