India Nepal सीमा को अवैध रूप से पार करने के प्रयास में उत्तर प्रदेश में चीनी नागरिक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2023

बहराइच। भारत-नेपाल सीमा अवैध रूप से पार करते हुए पकड़े जाने के बाद एक चीनी नागरिक को रुपईडीहा में गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बौद्ध भिक्षु के भेष में नेपाल में प्रवेश करने के लिए अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश कर रही महिला को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कर्मियों ने शनिवार को गिरफ्तार किया।

एसएसबी के सूत्रों के अनुसार महिला के चीनी पासपोर्ट पर नेपाल का वीजा है जो कि 19 नवंबर 2023 से 16 फरवरी 2024 तक के लिए नेपाल में वैध है। ली जिन मेई नामक यह महिला चीन से नेपाल के त्रिभुवन हवाई अड्डे पर उतरी थी। उन्होंने बताया कि चीनी महिला के भारत में प्रवेश और वापसी के मकसद को लेकर जांच की जा रही है। एसएसबी ने चीनी महिला के खिलाफ रुपईडीहा थाने में विदेशी अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कराया है।

एसएसबी के कमांडेंट जी. एस. अदावत ने रविवार को पीटीआई- को बताया कि महिला ने बौद्ध भिक्षु के भेष में नेपाल में घुसने का प्रयास किया, जिसके बाद जवानों को उस पर संदेह हुआ। महिला के पासपोर्ट पर दर्ज जानकारी के मुताबिक वह चीन के शेन डांग की निवासी है। कमांडेंट ने बताया कि महिला हिन्दी या अंग्रेजी कोई समझ नहीं पा रही थी। अब उससे भारतीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारी दुभाषिए के माध्यम से पूछताछ कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

जब रितेश देशमुख ने Genelia से कर लिया रिश्ता खत्म, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Satara क्षेत्र में मजबूत हुई बीजेपी, विधानसभा चुनाव में बढ़ेगी विपक्षी Maha Vikas Aghadi की मुश्किलें

Solapur क्षेत्र में बीजेपी पर कम हुआ मतदाताओं का भरोसा, लोकसभा चुनाव में विधानसभा चुनाव के पहले दिया स्पष्ट संदेश

Haryana election: हरियाणा में वोटिंग खत्म, 8 अक्टूबर को आएंगे नतीजे