Chhattisgarh: मंच पर खुद ही टेबल को व्यवस्थित करने लगे PM Modi, देखते ही दौड़े भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

By अंकित सिंह | Dec 13, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम छत्तीसगढ़ के रायपुर में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर एक मेज को खुद से ही सेट करने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहा है। आपको बता दें कि भाजपा नेता विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि अरुण साव और विजय शर्मा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दरअसल, विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंचे ही थे। उन्होंने देखा कि मंच पर रखा हुआ मेज उनकी तरफ ज्यादा है जिससे कि राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को शपथ दिलाने में दिक्कत हो सकती है। 

 

इसे भी पढ़ें: BJP के VRS प्लान से पार्टी नेताओं में मचा हड़कंप, सबकी जुबान पर एक ही सवाल- अगला नंबर किसका है?


इसे देखते हुए प्रधानमंत्री खुद ही उस मेज को राज्यपाल की तरफ करने ल।गे हालांकि जैसे ही प्रधानमंत्री ने मेज को आगे करने की कोशिश की, राज्यपाल ने भी उसमें सहयोग दिया जबकि पीछे से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और ओम माथुर दौड़ते हुए वहां पहुंचे। हालांकि, प्रधानमंत्री इस दौरान सामान्य भाव में नजर आए। उन्होंने इस घटनाक्रम के बाद लोगों का अभिवादन भी किया। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने साइंस कॉलेज मैदान में एक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान साय और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

 

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: विष्णु, मोहन और भजन...इन तीन चेहरों के जरिए BJP ने सेट कर लिया 2024 का फॉर्मूला?


इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। भाजपा ने रविवार को प्रमुख आदिवासी नेता साय (59) को छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था। साय प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री साय छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग के कुनकुरी विधानसभा सीट से जीत हासिल की। इस क्षेत्र की सभी 14 सीटों पर अब भाजपा का कब्जा है।

प्रमुख खबरें

रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ अबु धाबी में NBA का उठा रहे लुत्फ, वायरल हो रही हैं तस्वीरें

शिंदे सेना सांसद के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका, HC के जज जारी रखेंगे सुनवाई

हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया लोगों का काम है कहना का विमोचन

Jammu Kashmir में किसके सिर सजेगा ताज, जानें क्या है Exit polls में अनुमान