Chhattisgarh Exit Poll 2023: कांग्रेस के सत्ता बरकरार रखने की संभावना, BJP कर सकती है जोरदार वापसी

By अंकित सिंह | Nov 30, 2023

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुानव को लेकर एक्जिट पोल आ गए है। छत्तीसगढ़ में दो प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हैं। इन्हीं दोनों दलों के बीच मुख्य मुकाबला है। छत्तीसगढ़ राज्य में 90 विधानसभा सीटें हैं। छत्तीसगढ़ एकमात्र राज्य है जहां दो चरणों में मतदान हुआ। 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को हुए। इस बार, मतदान प्रतिशत संतोषजनक रहा। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 40-50 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि बीजेपी को 36-46 सीटें मिल सकती हैं। अन्य पार्टियों को करीब 1-5 सीटें मिल सकती हैं।

 

इसे भी पढ़ें: पांच राज्यों के चुनाव में सब पर भारी पड़ी है कांग्रेस, परिणाम के बाद देश में बढ़ेगा राहुल गांधी का कद


इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक, कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में 42 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना है। वहीं, बीजेपी को 41 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है। अन्य पार्टियों को 17 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल का दावा है कि कांटे की टक्कर में बीजेपी 30-40 सीटें जीत सकती है और कांग्रेस 46-56 सीटों के साथ सत्ता बरकरार रख सकती है। जहां तक ​​वोट शेयर की बात है तो बीजेपी को 41 फीसदी और कांग्रेस को 43 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। 

 

इसे भी पढ़ें: पांच राज्यों के चुनावों में मुफ्त रेवड़ियों की बरसात कर राजनीतिक दलों ने खतरनाक संकेत दिये हैं


एबीपी-सीवोटर एग्जिट पोल के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को भाजपा के खिलाफ कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है, सत्तारूढ़ पार्टी को 41 से 53 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा हासिल करने का अनुमान है, वोट प्रतिशत 43% है। बीजेपी को 36 से 48 सीटें मिल सकती है। 

 

न्यूज़ 24 चाणक्य के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 57, बीजेपी को 33 सीटें मिल सकती हैं। टाइम्स नाउ-ETG ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लिए 34 से 36 सीटों का अनुमान जताया है। जबकि भाजपा के लिए 26 से 30 सीटें और अन्य के खाते में दो से चार सिटें जाती हुए दिखाई दे रही हैं। मैट्रिक्स के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 44 से 52 भाजपा को 34 से 42 और अन्य को दो सीटें मिल सकती हैं।  


प्रमुख खबरें

फुआद शुक्र, अली कराकी और अब नसरल्लाह, IDF ने ऐसे मार गिराए हिज्बुल्लाह के सारे कमांडर, अब कौन बचा?

वीरेन्द्र सचदेवा का आरोप, आम आदमी पार्टी ने 22 माह में दिल्ली नगर निगम को तबाह कर दिया

Hassan Nasrallah की मौत पर 57 मुस्लिम देशों की बड़ी बैठक, लेबनान में सन्नाटा और खौफ

Jammu-Kashmir: कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, पांच सुरक्षाकर्मी भी घायल