Chhattisgarh Election: चुनावी प्रचार में तकरार के बीच जब आमने-सामने आए बघेल और हिमंत बिस्वा सरमा

By अंकित सिंह | Nov 02, 2023

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को एक चौंकाने वाली घोषणा की और दावा किया कि कांग्रेस राज्य चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किनारे करने के लिए तैयार है। एक चुनाव अभियान के दौरान रायपुर में मीडिया को संबोधित करते हुए, सीएम सरमा ने कहा कि उनके पास "आंतरिक जानकारी" है कि उनके छत्तीसगढ़ समकक्ष को चुनाव के तुरंत बाद या धीरे-धीरे नेतृत्व पद से हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरे पास जो जानकारी है, उसके मुताबिक कांग्रेस ने फैसला किया है कि बैनर और पोस्टर से भूपेश बघेल का नाम हटा दिया जाए। पिछले 10 दिनों से इसकी शुरुआत हो चुकी है। 

 

इसे भी पढ़ें: Congress को भूपेश बघले से ज्यादा अकबर प्यारा, हिमंता बिस्वा सरमा का तीखा हमला, चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस


हिमंता ने कहा कि मैं 22 साल तक कांग्रेस में था, इसलिए मुझे पार्टी के बारे में आंतरिक जानकारी मिलती है। चुनाव के बाद कांग्रेस तुरंत या धीरे-धीरे बघेल को नेतृत्व पद से हटा देगी। बाद में उन्होंने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में सीएम बघेल से मुलाकात की। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में दोनों मुख्यमंत्रियों को एक हल्का पल साझा करते हुए दिखाया गया है। सरमा असम के 15वें मुख्यमंत्री हैं। वह पहली बार 2001 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। 2015 में वह भाजपा में शामिल हो गए।


सीएम सरमा ने अपनी 'अकबर' टिप्पणी पर भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के नोटिस के बारे में बोलते हुए कहा, 'जब मैंने अकबर के बारे में बात की तो कांग्रेस ने मेरे खिलाफ शिकायत की। अगर मैंने टीएस सिंह देव या बघेल या किसी कांग्रेस नेता के खिलाफ कुछ बोला होता तो शिकायत दर्ज करना उचित होता। मुझे लगता है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए अकबर, भूपेश बघेल से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। अकबर आपको (कांग्रेस) इतना प्रिय क्यों है?”

प्रमुख खबरें

QUAD Summit: 21-23 सितंबर तक अमेरिका में होंगे पीएम मोदी, 3 दिवसीय दौरे में क्या-क्या खास

हाईकोर्ट ने सपा नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की जमानत अर्जी खारिज की

Haryana में केजरीवाल ने शुरू किया चुनावी प्रचार, बोले- AAP के बिना राज्य में नहीं बनेगी किसी की सरकार

Unknown Number से आने वाली कॉल से आपका फोन हो सकता हैक, बचाने का एक ही तरीका है, जानिए