बसपा से भाजपा में गए नेता सुरेंद्र कुमार ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2019

नयी दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आने के कई महीनों बाद चौधरी सुरेंद्र कुमार ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता ग्रहण कर ली। कुमार ने कहा कि दिल्ली में कथित रूप से रविदास मंदिर तोड़े जाने की घटना से व्यथित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता छोड़ने का निर्णय किया। कुमार ने कहा कि रविदास मंदिर तोड़े जाने से मेरी भावनाओं को ठेस पहुंची थी और आप द्वारा किए गए काम से मैं बहुत प्रभावित हूँ चाहे वह शिक्षा हो या स्वास्थ्य का क्षेत्र। इसलिए मैंने आप की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल का ऐलान, अगले 24 घंटे में दिल्ली की सड़कों से गायब होंगे गड्ढे

कुमार ने इस वर्ष जुलाई में भाजपा की सदस्यता ली थी। भाजपा का सदस्य बनने से पहले कुमार बसपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष थे। वह 2008 से 2013 तक दिल्ली के गोकुलपुरी से बसपा के विधायक थे। उनका स्वागत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अब कुमार सही पार्टी में हैं। केजरीवाल ने कहा कि हम देख रहे हैं कि किस प्रकार हर दल के अच्छे लोग आप की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। यह इसलिए हो रहा है क्योंकि लोग हमारे द्वारा किए गए काम से प्रसन्न हैं। भाजपा या कांग्रेस सभी दलों के समर्थकों को हमारी नीतियों से लाभ हुआ है। इसीलिए वे सभी हमारा समर्थन कर रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में चार बार कांग्रेस के विधायक रहे परलाद सिंह साहनी ने आप की सदस्यता ली थी। 

प्रमुख खबरें

एमएनएफ ने Lengpui airport को भारतीय वायुसेना को सौंपने की योजना का किया विरोध

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के लिए नितीश कुमार रेड्डी को मिल सकता है मौका, चयनकर्ता कर रहे हैं बड़ा प्लान

Kazan ने खींचा दुनिया का ध्यान, गंगा के तट पर बसा ये शहर भारत के लिए क्यों है खास?

न्यायालय ने Byjus के खिलाफ दिवाला कार्यवाही रोकने वाले एनसीएलएटी के आदेश को किया खारिज