By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2025
दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास से कथित तौर पर नकदी मिलने से जुड़े विवाद के बीच शुक्रवार को उनका स्थानांतरण इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कर दिया गया।
एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। विधि मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर उनके स्थानांतरण की घोषणा की। उच्चतम न्यायालय के कोलेजियम ने इस सप्ताह की शुरुआत में न्यायमूर्ति वर्मा का स्थानांतरण करने की सिफारिश करते हुए कहा था कि यह कदम होली की रात उक्त न्यायाधीश के आधिकारिक आवास में आग और कथित तौर पर नकदी मिलने के मामले में आंतरिक जांच के आदेश से अलग है।