By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2024
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक मदरसे में 11 वर्षीय लड़के के साथ कथित तौर पर कुकर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना भिवंडी इलाके में मंगलवार तड़के हुई।
आरोपी और पीड़ित दोनों मदरसे में पढ़ते हैं। शांति नगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विनायक गायकवाड़ ने बताया कि अपराध करने के बाद 22 वर्षीय आरोपी बिहार स्थित अपने गृहनगर चला गया।
अधिकारी ने बताया कि पीड़ित मंगलवार सुबह अपने घर गया और घटना की जानकारी अपने मां को दी। उन्होंने बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।