TMC विधायक के Security Guard का शव बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2024

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस विधायक के अंगरक्षक का शव शनिवार सुबह यहां विधायक हॉस्टल के परिसर में पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान जयदेब घोराई के रूप में की गई है। घोराई पुरुलिया के बंदवान से तृणमूल कांग्रेस विधायक राजीब लोचन के अंगरक्षक थे। पुलिस ने कहा कि अप्राकृतिक मौत के कारण का पता लगाया जा रहा है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की खबर पाकर पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने ‘विधायक हॉस्टल’ का दौरा किया।

प्रमुख खबरें

मुख्यमंत्री आवास खाली करने के बाद कहां रहेंगे अरविंद केजरीवाल? AAP ने केंद्र से कर दी बड़ी मांग

Lebanon को पूरी तरह तबाह करने के मूड में इजरायल, 2 घंटे में किए 100 हवाई हमले

100 दिन की उपलब्धियों का JP Nadda ने पेश किया लेखा-जोखा, बोले- PM Modi ने बदली देश की राजनीतिक संस्कृति

IND vs BAN: भारत को लगा बड़ा झटका, बाउंड्री बचाने के प्रयास में मोहम्मद सिराज हुए चोटिल