मुकुल रॉय के इस्तीफे के बाद तृणमूल कांग्रेस उहापोह में: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2017

कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने दावा किया कि मुकुल रॉय के इस्तीफे के फैसले के बाद से तृणमूल कांग्रेस पूरी तरह उहापोह की स्थिति में है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर बदले की राजनीति का आरोप लगाते हुए इसकी निंदा की। हालांकि उन्होंने रॉय के भाजपा में शामिल होने की संभावना के बारे में पूछे गये सवालों का जवाब नहीं दिया और कहा कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व इस बारे में निर्णय करेगा।

भाजपा सूत्रों ने पहले कहा था कि मुकुल रॉय नवंबर के पहले सप्ताह में पार्टी में शामिल हो सकते हैं। रॉय अपनी राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे चुके हैं।सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘रॉय जमीनी नेता हैं और अच्छे संगठक हैं। उन्होंने पार्टी के विकास में अहम भूमिका निभाई है।’’ तृणमूल कांग्रेस की निंदा करते हुए भाजपा महासचिव ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में यह पार्टी जिस तरह की बदले की राजनीति कर रही है वह लोकतंत्र में पूरी तरह अस्वीकार्य है। पश्चिम बंगाल में झूठे मामलों में भाजपा कार्यकर्ताओं को फंसाया जा रहा है और मारा जा रहा है। लोकतंत्र में इस तरह की सियासत कभी स्वीकार्य नहीं है और लोग इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।

प्रमुख खबरें

किम जोंग उन ने अपने सैनिकों से द. कोरिया को शत्रु राष्ट्र के रूप में देखने को कहा

ठाणे में पत्नी की हत्या करने के बाद फरार हुआ आरोपी वाराणसी से पकड़ा गया

बंगाल: सियालदह ईएसआई अस्पताल में आग लगी, कोई हताहत नहीं

जापानी पर्यटकों की बस तुर्किये में दुर्घटनाग्रस्त, 22 घायल