मालेगांव विस्फोट मामले में भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर निचली अदालत में पेश हुईं

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2022

मालेगांव विस्फोट मामले में भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर निचली अदालत में पेश हुईं

मुंबई। महाराष्ट्र के मालेगांव में 2008 में किए गए विस्फोट के मामले में मुख्य आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर बृहस्पतिवार को यहां निचली अदालत में पेश हुईं। मध्य प्रदेश के भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के विशेष न्यायाधीश ए के लाहोटी के सामने पेश हुईं। अदालत में महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) के एक अधिकारी ने अपनी गवाही दी। एटीएस ने ही ठाकुर को गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें: उदित राज की बढ़ी मुश्किलें, राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी को लेकर NCW ने जारी किया नोटिस

ठाकुर के वकील ने दिन की कार्यवाही के दौरान एटीएस अधिकारी के साथ जिरह की। दोपहर करीब 12 बजे ठाकुर अदालत पहुंचीं और आरोपियों के लिए निर्धारित लकड़ी की बेंच पर बैठीं। बाद में कमर में दर्द की शिकायत करने पर अदालत ने उन्हें कुर्सी पर बैठने की अनुमति दे दी। अदालत ने ठाकुर के आग्रह पर कार्यवाही भी हिंदी में संचालित की (न कि मराठी या अंग्रेजी में)। मालेगांव विस्फोट मामले में ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सात लोग मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सिल्क सिटी और डायमंड सिटी के रूप में जाना जाता है सूरत शहर

मामले में अबतक 26 गवाह मुकर चुके हैं। मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को एक मस्जिद के पास एक बाइक पर विस्फोटक रखकर किए गए धमाके में छह लोगों की मौत हुई थी और 100 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे। पुलिस के मुताबिक, बाइक ठाकुर के नाम पर पंजीकृत थी और उन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था। बंबई उच्च न्यायालय ने ठाकुर को 2017 में ज़मानत दे दी थी।

प्रमुख खबरें

PBKS vs LSG Highlights: पंजाब किंग्स ने धर्मशाला में उड़ाया गर्दा, लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से रौंदा

केकेआर के खिलाफ 1 रन से मुकाबला गंवाने के बाद टूटे रियान पराग, खुद को बताया हार का दोषी

रन लेते समय बल्लेबाज की जेब से गिरा मोबाइल फोन, छिड़ गया नया विवाद, जानें क्या है नियम?

Khelo India Games: पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का किया स्वागत, वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में पढ़े कसीदे