Bihar: आज इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, भाजपा ने बनाया है ये प्लान, अमित शाह-नड्डा की मुलाकात

By अंकित सिंह | Jan 27, 2024

राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सूत्रों ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। नीतीश कुमार के महागठबंधन सरकार से अलग होने और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में फिर से शामिल होने की अटकलें तेज हैं। इससे पहले, सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार रविवार को जेडी (यू)-बीजेपी गठबंधन के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं, जबकि बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी उपमुख्यमंत्री के रूप में लौटेंगे। वहीं, अमित शाह और जेपी नड्डा की मुलाकात हो रही है जिसके बाद कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है।  

 

इसे भी पढ़ें: Nitish Kumar राजनीतिक पलटी मारने और मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं


खबर यहां भी है कि भाजपा आज नीतीश कुमार को अपना समर्थन पत्र दे सकती है। इसके अलावा नीतीश कुमार फिलहाल बिहार के राजनीतिक परिस्थितियों को टटोलने की कोशिश कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि सभी राजनीतिक दल अपने-अपने कुनबे को मजबूत करने की कोशिश में है। हालांकि, खबर यह आ रही है कि कांग्रेस के कई विधायकों ने जदयू से संपर्क किया है। जद (यू) और राजद के बीच पिछले कुछ समय से तनावपूर्ण संबंध उस समय चरम पर पहुंच गए जब 25 जनवरी को लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार की 'वंशवादी राजनीति' वाली टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना की। इसके बाद उन्होंने अपने ट्वीट्स हटा दिए हैं।

 

इसे भी पढ़ें: BJP के साथ फिर हाथ मिलाएंगे Nitish Kumar! तेज होती अटकलों पर Chirag Paswan ने दिया ये जवाब


इस बीच, बिहार बीजेपी की विस्तारित कार्यसमिति पटना में में बैठक बुलाई है। सभी भाजपा सांसदों और विधायकों को आज की बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े भी मौजूद रहेंगे। बिहार में सियासी घमासान के बीच राज्य के (CO) अंचल अधिकारी और (CI) राजस्व कर्मचारी समेत 478 के तबादले का आदेश. ऐसा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने किया है। दरअसल ये ट्रांसफर जून महीने में किया गया था लेकिन कुछ शिकायतों और कमियों के चलते रोक दिया गया था। 

प्रमुख खबरें

Hatkanangal क्षेत्र में लोगों का शिंदे गुट की Shiv Sena पर भरोसा कायम, विधानसभा चुनाव में होगी असली परीक्षा

विधानसभा चुनाव के दौरान Sangli क्षेत्र में होगी कांटे की टक्कर, लोकसभा चुनाव में सभी के हाथ थे खाली

नेहरू ने शिवाजी पर अपनी टिप्पणियों को संशोधित किया था, फडणवीस बताएं कब माफी मांगेंगे: Patole

Kumaraswamy ने एमयूडीए मामले में विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए सिद्धरमैया पर किया पलटवार