‘कोस्टल रोड’ से बांद्रा-वर्ली ‘सी लिंक’ 13 सितंबर से खुलेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2024

मुंबई में ‘कोस्टल रोड’ पर उत्तर की ओर जाने वाले वाहन शुक्रवार से बांद्रा-वर्ली ‘सी लिंक’ में सीधे प्रवेश कर सकेंगे। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।

‘कोस्टल रोड’ की अनुमानित लागत करीब 14 हजार करोड़ रुपये है, यह मोटरमार्ग बांद्रा-वर्ली ‘सी लिंक’ के साथ सीधा संपर्क प्रदान करेगी, जिससे दक्षिण मुंबई और उपनगरों के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा और यातायात सुगम होगा।

बीएमसी अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ‘कोस्टल रोड’ और ‘सी लिंक’ को जोड़ने वाले मार्ग का बृहस्पतिवार दोपहर निरीक्षण करेंगे, उसके बाद इसे अगले दिन वाहनों के आवागमन के लिए खोला जाएगा।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि ‘कोस्टल रोड’ के माध्यम से दक्षिण मुंबई से बांद्रा की ओर जाने वाले वाहन सुबह सात बजे से रात 11 बजे के बीच सीधे ‘सी लिंक’ में प्रवेश कर सकते हैं, जबकि दक्षिण की ओर जाने वाले वाहनों को ‘कोस्टल रोड’ के दोनों छोर को ‘सी लिंक’ से जुड़ने तक मौजूदा मार्ग से ही जाना होगा।

यह मार्ग पर चौथा ऐसा उद्घाटन होगा, जिसे चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जा रहा है। इसका दक्षिण-पूर्वी हिस्सा वर्ली से मरीन ड्राइव तक 11 मार्च से संचालित कर दिया गया है।

इससे अब वाहन चालक मरीन ड्राइव से वर्ली तक 15 मिनट से भी कम समय में पहुंच सकते हैं। महत्वाकांक्षी 10.58 किलोमीटर लंबी परियोजना का निर्माण अक्टूबर 2018 में शुरू हुआ था।

प्रमुख खबरें

IND vs BAN: पंत-गिल के शतकों से भारत ने बांग्लादेश के सामने रखा 515 रन का लक्ष्य

Book Review: तीन श्रेष्ठ कवियों की पत्रकारिता का आकलन

Tata Steel ने चालू किया सबसे बड़ा ब्लास्ट फर्नेस, कलिंगनगर संयंत्र की जानें खासियत

Shaurya Path: India-Maldives, Russian Army, India-Iran और Indian Navy से संबंधित मुद्दों पर Brigadier Tripathi से वार्ता