ट्रेन में TTE किस समय नहीं कर सकता आपका टिकट चेक और मिडिल बर्थ वाले यात्रियों के लिए रेलवे के हैं क्या नियम, जानेंं सभी बातें

FacebookTwitterWhatsapp

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 10, 2022

ट्रेन में TTE किस समय नहीं कर सकता आपका टिकट चेक और  मिडिल बर्थ  वाले यात्रियों के लिए रेलवे के हैं क्या नियम, जानेंं सभी बातें

ट्रेन में रोजाना बड़ी तादाद में लोग यात्रा करते हैं। यात्रियों की यात्रा को आसान बनाने के लिए रेलवे ने कई सारे नियम बनाए हैं। अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। दरअसल टिकट बुकिंग के समय आपके पास बर्थ सिलेक्शन का ऑप्शन रहता है। लेकिन हर बार आपके मन मुताबिक सीट नहीं मिलती है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बर्थ से जुड़े कड़े नियम बनाए हुए हैं। ट्रेन में यात्रा करने से पहले आपके लिए इन नियमों को जानना जरूरी है।


कई बार सफर के दौरान जब आपको मिडिल बर्थ मिलता है तो आपको परेशानी होती है। दरअसल लोअर बर्थ वाले यात्री अक्सर देर रात तक बैठे रहते हैं। ऐसे में मिडिल बर्थ वाले यात्री को रेलवे के नियम जरूर मालूम होना चाहिए। मिडिल बर्थ को लेकर रेलवे के नियम अलग हैं।


मिडिल बर्थ पर सोने वाले यात्री के  कई बार इसे ट्रेन चलते ही खोल लेते हैं इससे लोअर बर्थ वाले को काफी दिक्कत होती है। लेकिन रेलवे के नियम के अनुसार, मिडिल बर्थ वाला यात्री अपने बर्थ पर 10 बजे रात से सुबह 6 बजे तक ही सो सकता है। यानी रात 10 बजे से पहले अगर कोई यात्री मिडिल बर्थ खोलने चाहे तो आप उसे रोक सकते हैं।वहीं सुबह 6 बजे के बाद बर्थ को नीचे करना होगा, ताकी दूसरे यात्री लोअर बर्थ पर बैठ सकें। कई बार लोग और बर्थ वाले देर तक जागते हैं इससे मिडिल बर्थ वालों को दिक्कत होती है। इसी में आप नियम के तहत अपनी सीट 10 बजे के बाद उठा सकते हैं।


TTE चेक नहीं करेगा टिकट

आपकी यात्रा के दौरान ट्रैवल टिकट एग्जामिनर (TTE) आपसे टिकट लेने आता है। कई बार बहुत देर से आकर आपको जगाता है और आपको अपनी आईडी दिखाने के लिए कहता है। लेकिन हम आपको बता दें रात 10 बजे के बाद TTE भी आपको डिस्टर्ब नहीं कर सकता है। TTE को सुबह 6 बजे से रात 10 के बीच में टिकटों का वेरिफिकेशन करना जरूरी है। रात में सोने के बाद किसी भी पैसेंजर को डिस्टर्ब नहीं किया जा सकता। यह गाइडलाइन रेलवे बोर्ड की है। हालांकि रात के 10 बजे के बाद यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों पर यह नियम लागू नहीं होता।

प्रमुख खबरें

DC vs KKR Highlights: घर में डूबी दिल्ली कैपिटल्स की नैया, कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की 14 रन से जीत

WhatsApp पर जल्द मिलेगा ये नया फीचर, मैसेज और मीडिया पर ऐसे दे पाएंगे प्रतिक्रिया

IPL 2025: दुष्मंथा चमीरा ने लपकाकैच ऑफ द टूर्नामेंट, सुपरमैन की तरह हवा में उड़े

शिखर धवन की लताड़ के बाद भी नहीं सुधरा शाहिद अफरीदी, अब कर दी ये गिरी हुई हरकत