Assam : पुलिस ने हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को गोली मारी, घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2023

असम के नागांव जिले में बुधवार को पुलिस ने हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि व्यक्ति को कथित आपराधिक गतिविधियों में उसकी संलिप्तता के कारण गिरफ्तार किया गया था।

रूपहीहाट में पुलिस ने डकैती और लूटपाट के विभिन्न मामलों में कथित संलिप्तता को लेकर व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस उसे हथियार बरामद करने के लिए कालियाबोर में स्थान पर ले गई थी, वहां से पिस्तौल बरामद होने के बाद आरोपी ने बरामद हथियार से पुलिस पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान उमर फारुक के रूप में हुई है। घायल आरोपी को पहले नागांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में आगे के इलाज के लिए गौहाटी मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

Baharaich Voilence: जूमे की नमाज के लिए बेहद टाइट है सिक्योरिटी, बाहरी लोगों की एंट्री पर प्रतिबंध

किम जोंग उन ने अपने सैनिकों से द. कोरिया को शत्रु राष्ट्र के रूप में देखने को कहा

ठाणे में पत्नी की हत्या करने के बाद फरार हुआ आरोपी वाराणसी से पकड़ा गया

बंगाल: सियालदह ईएसआई अस्पताल में आग लगी, कोई हताहत नहीं