दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिए सामान्य है। आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी है। वायु गुणवत्ता शुक्रवार को बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई जो कि पिछले दो दिनों से गंभीर श्रेणी में थी। केंद्रीय वायु नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि वायु गुणवत्ता सुबह आठ बजकर 43 मिनट पर 390 दर्ज की गई। वहीं फरीदाबाद, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और नोएडा में यह क्रमश: 387, 343, 370, 364, 391 पर रही। पालम में दृश्यता का स्तर 400 मीटर दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली का मौसम हुआ साफ, फिर भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में

वहीं सफदरजंग में दृश्यता का स्तर सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर 600 मीटर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आकाश साफ रहने और शनिवार सुबह को मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना जाहिर की है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। वहीं शनिवार सुबह तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी