यात्री के अस्वस्थ होने के कारण एअर इंडिया की दिल्ली-लंदन उड़ान को कोपेनहेगन भेजा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2024

दिल्ली से लंदन जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान को रविवार को चिकित्सकीय आपात स्थिति के कारण मार्ग परिवर्तित कर कोपेनहेगन भेज दिया गया। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अस्वस्थ महसूस कर रहे एक यात्री को कोपेनहेगन (डेनमार्क) में विमान से उतार दिया गया और उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में उड़ान लंदन के लिए रवाना हो गई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मार्ग परिवर्तन के कारण सभी यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए कोपेनहेगन हवाई अड्डे पर हमारे सहयोगियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया।

प्रमुख खबरें

Adnan Sami की मां की मौत, जम्मू की खूबसूरत लड़की हो गया था Pakistan के लड़के से प्यार, जानें नौरीन सामी खान के बारें में...

Astrology Tips: क्या आप भी पुराने कपड़ों से घर में लगाते हैं पोछा, तो जरूर जाने लें ये वास्तु नियम

Liver Toxicity Symptoms: टॉक्सिक हेपेटाइटिस से लिवर को पहुंच सकता है नुकसान, जानिए इसके लक्षण और इलाज

शीला दीक्षित का प्रचार, केजरीवाल-BJP पर वार, दिल्ली में 23 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस