दिल्ली में एक महिला गोली लगने से घायल, चार आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2024

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक महिला को उसके घर में रिश्तेदारों के बीच हुए विवाद के दौरान गोली मार दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात हुई इस घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामला तब प्रकाश में आया जब जीटीबी अस्पताल से सीलमपुर पुलिस थाने को सूचना मिली कि गोली लगने से घायल एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी के अनुसार, सादिया (21) का अपने पति जीशान और ससुराल वालों से विवाद हुआ था। अधिकारी ने कहा, ‘‘बुधवार रात को सादिया ने अपने चारों भाइयों.. मुंताहिर, तफसीर, शहजाद और गुलरेज को वेलकम इलाके में अपने घर बुलाया था। उसके भाइयों का उसके ससुराल वालों से झगड़ा हुआ और इस दौरान मुंताहिर ने गोली चला दी, जोजीशान के छोटे भाई जावेद की पत्नी सादमा को जा लगी।’’

पुलिस ने बताया कि सादमा के पेट में गोली लगी है और उसका जीटीबी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुंताहिर, तफसीर, शहजाद और गुलरेज को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Canada को 26 प्रत्यर्पण के लिए भेजी गई रिक्वेस्ट, विदेश मंत्रालय ने एक-एक कर गिना दिए सारे नाम

भारत में नहीं इस देश में होगा IPL 2025 मेगा ऑक्शन का आयोजन, नवंबर में हो सकती है निलामी

Private Job: Aditya Birla Group ने निकाली इन पदों पर वैकेंसी, 40 लाख के आसपास होगी एनुअल सैलरी

जुमे की नमाज के बाद किसी भी पाकिस्तानी को घर में नहीं रहना...संवैधानिक संशोधनों के खिलाफ इमरान खान की पार्टी का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन