Chandrayaan -3 प्रक्षेपण यान के एक हिस्से ने पृथ्वी के वायुमंडल में अनियंत्रित रूप से पुनः प्रवेश किया: इसरो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2023

 इस साल 14 जुलाई को चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित करने वाले एलवीएम3 एम4 प्रक्षेपण यान का ‘क्रायोजेनिक’ ऊपरी हिस्सा बुधवार को पृथ्वी के वायुमंडल में अनियंत्रित रूप से पुनः प्रवेश कर गया।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यह जानकारी दी। इसरो ने एक बयान में कहा, ‘‘संभावित प्रभाव बिंदु का अनुमान उत्तरी प्रशांत महासागर के ऊपर लगाया गया है। अंतिम ‘ग्राउंड ट्रैक’ (किसी ग्रह की सतह पर किसी विमान या उपग्रह के प्रक्षेप पथ के ठीक नीचे का पथ) भारत के ऊपर से नहीं गुजरा।’’

इसरो ने बताया कि यह ‘रॉकेट बॉडी’ एलवीएम-3 एम4 प्रक्षेपण यान का हिस्सा थी। यह अंतरराष्ट्रीय समयानुसार दोपहर दो बजकर 42 मिनट के आसपास पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश कर गया। इसरो ने कहा कि रॉकेट बॉडी का पुन: प्रवेश इसके प्रक्षेपण के 124 दिनों के भीतर हुआ।

प्रमुख खबरें

Poco F7 Ultra, F7 Pro का डिजाइन हुआ लीक, ट्रिपल कैमरा सेटअप के बारे में जानें कब होगा लॉन्च?

कर्नाटक में मुसलमानों के लिए 4% कॉन्ट्रैक्ट कोटा को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में टकराव, तेजस्वी सूर्या ने बताया असंवैधानिक

डोनाल्ड ट्रंप-पुतिन के बीच होगी बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध में सीजफायर पर बनेगी बात?

तेलंगाना OBC के लिए 42% आरक्षण, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान, लगी विधानसभा की मुहर