उत्तर-पश्चिम दिल्ली में ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2024

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के ब्रिटानिया चौक पर शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से सात वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर में सुभाष प्लेस इलाके में हुई दुर्घटना के बारे में सूचना मिली। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम को बताया गया कि लड़के को बीजेआरएम अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान शकूरपुर निवासी राजन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करके ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Boder-Gavaskar Trophy 2024: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया को दी चेतावनी, जानें क्या कहा?

चार महीनों के अंदर टूट गया Abdu Rozik और Amira का रिश्ता, ताजिकिस्तानी सिंगर ने इस वजह से रद्द कर दी अपनी शादी

क्या हिंसा और नफरत को ही लोकतंत्र का मूलमंत्र बनाना चाहते हैं RSS-BJP के लोग, राहुल के खिलाफ बयान पर बोलीं प्रियंका

परिणाम के बारे में नहीं सोच रहा हूं, केवल प्रक्रिया का अनुसरण करना चाहता हूं: Shanto