Amarnath Yatra के लिए Jammu से 5,800 तीर्थयात्री रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2024

अमरनाथ यात्रा के लिए 5,800 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक और जत्था शनिवार सुबह जम्मू के दो आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के बीच तड़के 2:50 और 3:50 बजे 245 वाहनों के दो अलग-अलग काफिलों में 1,118 महिलाओं और 18 बच्चों समेत कुल 5,876 तीर्थयात्रियों का नौवां जत्था भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि 3,759 तीर्थयात्रियों का एक जत्था 134 वाहनों के काफिले में पहलगाम के लिए रवाना हुआ, जबकि 111 वाहनों पर सवार 2,117 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था बालटाल के लिए रवाना हुआ।

अमरनाथ यात्रा 52 दिन की है। यह अनंतनाग जिले के पहलगाम और गंदेरबल जिले के बालटाल से 29 जून को शुरू हुई। इस साल यह यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या डेढ़ लाख से अधिक हो गई है।

प्रमुख खबरें

हिमाचल शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए उत्तर प्रदेश के शिक्षा मॉडल का अनुसरण करेगा: मंत्री

गाजियाबाद में कपड़ा फैक्टरी में काम करने वाली महिला का शव मिला, जांच जारी

Haryana elections: भाजपा की जीत के प्रति आश्वस्त हैं CM नायब सैनी ने कहा, कांग्रेस के वादे ठोस नहीं हैं

पुलिसकर्मियों को समय से पदोन्नति दें और ई-पेंशन से जोड़ें : आदित्यनाथ