सोनभद्र में बस पलटने से 43 यात्री घायल, एक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2024

सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज थाना अंतर्गत मार्कुण्डी घाटी में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार निजी बस के पलट जाने से 43 यात्री घायल हो गये और एक की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कालू सिंह ने बताया कि यह बस छत्तीसगढ़ से बिहार के गया जा रही थी। एएसपी ने बताया कि गति अधिक होने के कारण मार्कुण्डी घाटी में चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। उन्होंने बताया कि बस में सवार 65 यात्रियों में से 44 लोगों को चोटें आयी हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी पुलिस बल समेत घटना स्थल पर पहुंच गए और दुर्घटना में घायल 25 यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इन यात्रियों को इलाज की जरूरत थी। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीतरा साहू (60) की इलाज के दौरान मौत हो गई।वह छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले का रहने वाला था।

प्रमुख खबरें

विश्व शांति (कविता)

Kolkata rape-murder: न्याय की मांग को लेकर 42 किलोमीटर लंबी मशाल रैली में हजारों लोग सड़कों पर उतरे

दिवाली के बाद से मार्गी हो रहे हैं शनि देव, इन राशियों का शुरु होंगे अच्छे दिन, धन की बरसात होगी

Video | अरे रेरे.. भगवान, गजब नौटंकी है!! BJP नेता ने किया फर्जी रक्तदान, फोटो खिंचवाकर बिस्तर से उठे, ट्रोल हुए तो बोले- खून की आखिरी बूंद भी न्योछावर...