स्पा सेंटर की आड़ में महिला चला रही थी देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2024

ठाणे। पुलिस ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई के वाशी इलाके में एक लोकप्रिय मॉल में संचालित स्पा केंद्र से देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में 40 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। नवी मुंबई मानव तस्करी रोधी इकाई के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पृथ्वीराज घोरपड़े ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने मंगलवार शाम को एक नकली ग्राहक को स्पा केंद्र में भेजा और वहां लगभग 20 साल की उम्र की दो महिलाएं मिलीं। दोनों वहां पर काम कर रही थीं और उन्हें देह व्यापार के लिए बाध्य किया जा रहा था। 

 

इसे भी पढ़ें: बिहार के कॉलेजों में अप्रैल से नहीं लगेगीं बाहरवीं की कक्षाएं, शिक्षा विभाग ने जारी की अधिसूचना


उन्होंने बताया कि उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेलने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि दोनों पीड़ितों को आश्रय गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (व्यक्तियों की तस्करी) और 506 (आपराधिक भयादोहन) और अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Hatkanangal क्षेत्र में लोगों का शिंदे गुट की Shiv Sena पर भरोसा कायम, विधानसभा चुनाव में होगी असली परीक्षा

विधानसभा चुनाव के दौरान Sangli क्षेत्र में होगी कांटे की टक्कर, लोकसभा चुनाव में सभी के हाथ थे खाली

नेहरू ने शिवाजी पर अपनी टिप्पणियों को संशोधित किया था, फडणवीस बताएं कब माफी मांगेंगे: Patole

Kumaraswamy ने एमयूडीए मामले में विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए सिद्धरमैया पर किया पलटवार